बिहार की अंडर-17 बालिका फुटबॉल टीम धमाल मचा रही है। टीम खिताबी जीत से बस एक कदम दूर है। धमाल मचा रही इस टीम में बिहार के एक स्पोट्र्स एकेडमी की सबसे ज्यादा खिलाड़ी हैं। वह स्पोट्र्स एकेडमी खेल की नर्सरी है। इस एकेडमी में न केवल बल्कि एथलेटिक्स से लेकर हैंडबॉल की खिलाड़ी निकली हैं और बिहार का नाम रोशन किया है। इस एकेडमी का नाम है रानी लक्ष्मीबाई स्पोट्र्स एकेडमी।
रानी लक्ष्मीबाई स्पोट्र्स एकेडमी सीवान के मैरवा में चलता है और इसके कर्ताधर्ता या यों कहें प्रशिक्षक हैं संजय पाठक। उनकी तपस्या और मेहनत का ही फल है कि यहां से बालिका खिलाड़ियों कई खेलों में नाम रोशन कर रही हैं।
अब बात करते हैं कि बिहार बालिका अंडर-17 फुटबॉल टीम की। इस टीम में इस एकेडमी की कुल 8 खिलाड़ी शामिल हैं। संजय पाठक ने बताया कि हमारी एकेडमी की इस टीम में श्रुति कुमारी, पल्लवी कुमारी, प्रिया कुमारी, सिंधु कुमारी, निभा कुमारी, नीतू कुमारी, सबरा खातून और शिबू कुमारी शामिल है।
यों तो सारी खिलाड़ी अपना बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं पर श्रुति कुमारी और सबरा खातून का जलवा है। गोल दागने के मामले में श्रुति कुमारी तीसरे नंबर हैं। श्रुति कुमारी ने अबतक कुल 11 गोल दागे हैं जबकि सबरा खातून तीसरे नंबर हैं। सबरा खातून ने कुल 9 दागे हैं।
इस टीम में श्रुति की बहन पल्लवी भी है। संजय पाठक बताते हैं कि श्रुति और पल्लवी हमारी एकेडमी में वर्ष 2015 में आईं थीं। श्रुति के पिता अभय यादव छोटा किसान हैं और साथ में एक दुकान पर काम करते हैं। श्रुति फॉरवर्ड खेलती है जबकि पल्लवी हरफनमौला है। पल्लवी को जिस जगह पर लगा दें वहां बेहतर परफॉरमेंस करती हैं।
वे कहते हैं कि अबतक जो टीम का परफॉरमेंस रहा है उससे लगता है कि इस बार स्वर्ण हमारी झोली में आयेगा। वे कहते हैं कि पर हमें कोई कोर कसर नहीं रखनी होगी और खिलाड़ियों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बिहारवासियों को शानदार तोहफा देना होगा। हम सब की दुआएं टीम के साथ है।