Tuesday, April 1, 2025
Home झारखंड रांची में 14वीं राष्ट्रीय Junior Women’s Hockey चैंपियनशिप का शानदार आगाज

रांची में 14वीं राष्ट्रीय Junior Women’s Hockey चैंपियनशिप का शानदार आगाज

by Khel Dhaba
0 comment

रांची, 30 सितंबर। झारखंड की राजधानी रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम मोराबादी में 30 सितंबर से 10 अक्तूबर तक हॉकी इंडिया,हॉकी झारखंड और खेल कूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 14वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2024 का सोमवार को विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि निदेशक खेलकूद विभाग झारखंड संदीप कुमार, हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह, कोषाध्यक्ष शेखर जे मनोहरण, संयुक्त सचिव सह उपनिदेशक खेलकूद विभाग झारखंड राजकिशोर खाखा, भारतीय खेल प्राधिकरण के हाई परफोर्मेंस निदेशक पीयूष दुबे ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा हॉकी इंडिया और हॉकी झारखंड का ऑफिसियल झंडा का ध्वजारोहण कर तथा गुब्बारा उड़ाकर किया।

प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के कुल 25 राज्य की टीम भाग ले रही है। आज उद्घाटन मैच हॉकी झारखंड और हॉकी राजस्थान के बीच खेला गया जिसमें झारखंड की टीम ने एकतरफा मुकाबला में 21-0 से विजय हासिल की। इस मैच झारखंड की स्वीटी डुंगडुंग को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा खेले गए मैच में हॉकी पंजाब को जम्मू कश्मीर से वाक ओवर मिला, जबकि उत्तर प्रदेश ने गुजरात को 9-0 से ,चंडीगढ़ ने अरुणाचल प्रदेश को 3-0से तथा महाराष्ट्र ने दादर नगर हवेली & अंडमान निकोबार और द्वीप को 8-0 से पराजित कर पूरे अंक अर्जित किए।

आज उद्घाटन कार्यक्रम में उपर्युक्त मुख्य एवं सम्मानित अतिथियों के साथ अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सावित्री पूर्ति, कांति बा, हॉकी झारखंड के महाससिव विजय शंकर सिंह, कोषाध्यक्ष असरिता लकड़ा, सीईओ रजनीश कुमार, हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोणबेगी, हॉकी खूंटी के सचिव दसरथ महतो, हॉकी हजारीबाग के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, रणधीर कुमार, नवल टाटा हॉकी अकादमी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर गुरमीत सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2021 – All Right Reserved. Designed and Developed by PenciDesign

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights