Saturday, March 14, 2026
Home Slider झारखंड के तेज नारयण देंगे जूनियर National Girls कबड्डी Team को ट्रेनिंग

झारखंड के तेज नारयण देंगे जूनियर National Girls कबड्डी Team को ट्रेनिंग

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। अमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आगामी 17 नवंबर से शुरू होनवाले जूनियर बालिका ऑनलाइन कोचिंग, टीचिंग और ट्रेनिंग कैंप में प्रशिक्षक के तौर पर झारखंड के एनआईएस कबड्डी कोच तेज नारायण प्रसाद माधव को नियुक्त किया गया है। इस संबंध में अमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर सभी संबंधित स्टेट एसोसिएशन को ईमेल भेज दिया है। तेज नारायण ने अपने सेलेक्शन के लिए प्रशासक एसपी गर्ग, सहायक सचिव देवराज चतुर्वेदी और कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के महासचिव विपिन कुमार सिंह को धन्यवाद किया है। तेज नारायण एक प्लेयर के तौर पर काफी सफल रहे हैं। वे भारत व बांग्लोदश के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज के गोल्ड मेडलिस्ट इंडिया टीम के मेंबर रह चुके हैं। उन्होंने जूनियर व सीनियर इंडिया कैंप में हिस्सा लिया है। झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने नेशनल गेम्स समेत कई नेशनल टूर्नामेंट में हिस्सा लिया। टेक्निकल ऑफिसियल के रूप में वे काफी सफल रहे हैं। खेलो इंडिया गेम्स (गुवाहाटी) में कबड्डी के कंपीटिशन डायरेक्टर रह चुके हैं। इसके अलावा राज्यस्तरीय स्तर पर हुई प्रतियोगिताओं में उन्होंने कंपीटिशन डायरेक्टर की भूमिका निभाई है। इस ऑनलाइन कैंप में कुल 22 जूनियर बालिका खिलाड़ी हिस्सा लेंगी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights