अरवल। अरवल जिला क्रिकेट संघ के द्वारा झुनाठी खेल मैदान पर चल रहे रुबन कप अरवल जिला क्रिकेट लीग में शनिवार को हुए मुकाबले में उम्मीद से विपरीत तक्षशिला ने सद्भावना को 6 विकेट से हरा दिया।
कप्तान अमन राज के चोट के कारण तक्षशिला की कप्तानी अतुल विजय ने की। आज सुबह सद्भावना के कप्तान प्रियांशु ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और पारी के पहले ही गेंद पर आशुतोष ने सलामी बल्लेबाज लवकुश को पगबाधा आउट कर दिया। सद्भावना की ओर से खालिद अनवर ने सबसे अधिक 33 रन बनाए और आदित्या आनंद ने 12 रन बनाए। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका और पूरी टीम 25.2 ओवर में महज 93 रन बनाकर आउट हो गयी। अतिरिक्त के रूप में 17 रन मिले। गेंदबाजी में आशुतोष, अभिषेक, विकाश एवं कप्तान अतुल ने 2 – 2 सफलता हासिल की। लवकुश को 1 विकेट मिला। एक बल्लेबाज रन आउट हुआ।
जबाव में खेलने उतरी तक्षशिला ने कप्तान अतुल विजय के नाबाद 35 रन, विकाश के 19 तथा रौनक के 13 रनों के बदौलत 19.4 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। गेंदबाजी में जयप्रकाश ने 2 तथा मोहित ने 1 सफलता हासिल की। एक बल्लेबाज रन आउट हुआ। अतिरिक्त के रूप में 14 रन मिले। तक्षशिला के कप्तान अतुल विजय को उनके हरफनमौला खेल के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। आज के मैच में आलोक कुमार तथा अभिमन्यु कुमार अंपायर एवं सचिन ने स्कोरर की भूमिका निभाई। लीग में कल शान्तिपुरम बनाम मगध खेला जाएगा।
![](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2021/02/DLCL-792x1024.jpeg)
![](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2020/02/adv-3.jpeg)