Thursday, March 5, 2026
Home Slider सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 राउंडअप : यूपी ने दिल्ली को दी मात, अर्जुन तेंदुलकर की घातक गेंदबाजी

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 राउंडअप : यूपी ने दिल्ली को दी मात, अर्जुन तेंदुलकर की घातक गेंदबाजी

by Khel Dhaba
0 comment

जयपुर। बीसीसीआई द्वारा घरेलू टूर्नामेंट के तहत सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 का आयोजन किया जा रहा है। पांच जगहों पर मुकबले खेले जा रहे है। आइए देखते हैं कहां कौन जीता और कौन हारा

जयपुर। शिवम मावी (14 रन पर चार विकेट) की घातक गेंदबाजी और कप्तान करन शर्मा ( नाबाद 52 रन) के हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत उत्तर प्रदेश ने शुक्रवार को एलीट ग्रुप बी के एक मुकाबले में दिल्ली को आठ विकेट से हरा दिया।

सवाई मानसिंह स्टेडियम में दिल्ली की टीम पहले खेलते हुये 19.5 ओवर में मात्र 99 बना कर ढेर हो गयी। कप्तान नीतिश राना (45) एक छोर पर अपनी टीम को ताश के पत्तों से बनी इमारत की माफिक ढहते हुये देखते रहे। दिल्ली के आठ बल्लेबाज दहाई के अंक तक पहुंचने में नाकाम रहे। दिल्ली का सस्ते में पुलिंदा बांधने में शिवम के अलावा करन शर्मा, कुलदीप यादव, कार्तिक त्यागी (एक एक विकेट) का योगदान रहा जबकि शिवा सिंह को दो विकेट मिले।

आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरे यूपी के कप्तान करन शर्मा और अक्षदीप नाथ (31 नाबाद) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुये मैदान के चारों ओर आकर्षक शाट लगाये जिसके चलते विजय लक्ष्य को 17 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर पूरा कर लिया गया।

गुजरात ने बड़ौदा की हराया

एलीट ग्रुप डी के एक मुकाबले में गुजरात ने बड़ौदा को रोमांचक मुकाबले में दो विकेट से हरा दिया। बड़ौदा ने पहले खेलते हुये 20 ओवर में 153 रन बनाये जिसके जवाब में गुजरात ने आखिरी गेंद तक चले मैच में आठ विकेट पर 156 रन बना लिये।

ग्रुप बी ने हैदराबाद से हारा गोवा
एलीट ग्रुप बी के एक अन्य मुकाबले में हैदराबाद ने गोवा को आसानी से 37 रनो से हराया। हैदराबाद ने पहले खेलते हुये छह विकेट पर 177 रन बनाये जिसके जवाब में गोवा की पूरी टीम 18.5 ओवर के खेल में 140 रन बना कर पवेलियन लौट गयी।

रोमांचक मुकाबले में राजस्थान जीता
राजकोट में राजस्थान ने एक रोमांचक मुकाबले में रेलवे के खिलाफ आठ रन से जीत अर्जित की। राजस्थान ने छह विकेट पर 167 रन बनाये। जवाब में रेलवे आठ विकेट पर 159 रन ही बना सकी।

जम्मू ने दी महाराष्ट्र को टक्क
मोहाली में जम्मू कश्मीर ने अनुभवी महाराष्ट्र को कांटे की टक्कर दी हालांकि आखिरी ओवर तक चले मैच में तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा। जम्मू कश्मीर ने पहले खेलते हुये पांच विकेट पर 175 रन बनाये जिसे पार करने में महाराष्ट्र तीन गेंदे शेष रहते सफल रहा हालांकि उसे सात विकेट गंवाने पड़े।

बंगाल ने ओड़िशा को हराया
लखनऊ के इकाना स्टेडियम पर बंगाल ने उड़ीसा के खिलाफ आठ विकेट से आसान जीत दर्ज की। उड़ीसा की पूरी टीम 86 रन बनाकर पवेलियन लौट गयी। विजय लक्ष्य को बंगाल ने 15वें ओवर में दो विकेट के नुकसान पर पूरा कर लिया।

उत्तराखंड बनाम मध्य प्रदेश

उत्तराखंड ने 2 विकेट पर 194 रन बनाए। जवाब में खेलते हुए मध्य प्रदेश ने 9 विकेट पर 144 रन बनाए। वेंकटेश अय्यर 42 रन बनाये।

मुंबई बनाम असम

मुंबई ने 61 रनों से जीत दर्ज की। मुंबई ने 3 विकेट पर 230 रन बनाए। पृथ्वी शॉ ने 61 गेंदों में 134 रन बनाए। असम की टीम 169 पर आउट हो गई।

मिजोरम बनाम विदर्भ

इस मुकाबले को विदर्भ ने 114 रनों से जीता। विदर्भ ने 6 विकेट पर 192 रन बनाए। जवाब में मिजोरम ने 6 विकेट पर 78 रन बनाए।

पंजाब बनाम त्रिपुरा

त्रिपुरा ने 7 विकेट पर 118 रन बनाए। पंजाब ने 1 विकेट पर 119 रन बनाकर मैच जीत लिया।

मणिपुर बनाम पुडुचेरी

मणिपुर ने 7 विकेट पर 125 रन बनाए। पुडुचेरी ने 5 विकेट पर 122 रन बनाए।

कर्नाटक बनाम मेघालय

मेघालय ने 8 विकेट पर 89 रन बनाए। जवाब में खेलते हुए कर्नाटक ने 1 विकेट पर 90 रन बनाए।

हरियाणा बनाम केरल

इस मैच को केरल ने 3 विकेट से जीता। हरियाणा ने 7 विकेट पर 131 रन बनाए। केरल ने 7 विकेट पर 132 रन मैच जीत लिया।

अरुणाचल प्रदेश बनाम सेना

सेना ने 9 विकेट से मैच जीता। अरुणाचल की टीम 75 रन बनाकर आउट हो गई। सेना ने 1 विकेट पर 76 रन बनाए।

नागालैंड बनाम सौराष्ट्र

सौराष्ट्र ने 97 रनों से जीत हासिल की।पहले खेलते हुए सौराष्ट्र ने 5 विकेट पर 203 रन बनाए। चेतेश्वर पुजारा ने 35 गेंदों में 62 रन बनाए। समर्थ व्यास ने नाबाद 97 रन बनाए। नागालैंड ने 5 विकेट पर 106 रन बनाए।

सिक्किम बनाम तमिलनाडु

तमिलनाडु ने सिक्किम को 9 विकेट से हरा दिया।

झारखण्ड बनाम चंडीगढ़

चंडीगढ़ ने झारखण्ड को 9 विकेट से हराया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights