Wednesday, February 4, 2026
Home Slider Syed Mushtaq Ali Trophy : मध्यप्रदेश ने बिहार को नौ विकेट से हराया

Syed Mushtaq Ali Trophy : मध्यप्रदेश ने बिहार को नौ विकेट से हराया

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। नईदिल्ली में खेले जा रहे सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 में सोमवार को खेले गए मुकाबले में बिहार को मध्यप्रदेश ने नौ विकेटों से पराजित किया।

सोमवार को खेले गए मुकाबले में बिहार टीम में बड़ा फेरबदल हुआ। मलय राज, कुमार रजनीश, रिषि राज, यशस्वी रिषभ और सचिन कुमार सिंह की जगह हर्ष विक्रम सिंह, रिषभ राज, शेखर कुमार, शशि आंनद और सूरज कश्यप को टीम में जगह दी गई।

नई दिल्ली के पालम स्थित एयरफोर्स कॉम्प्लेक्स ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में टॉस बिहार ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए 18 ओवर में सभी विकेट खोकर मात्र 59 रन बनाये। विपिन सौरभ ने 12,शकीबुल गणि ने 21 और सूरज कश्यप ने 17 रन बनाये। बाबुल कुमार, शेखर कुमार, कप्तान आशुतोष अमन, अभिजीत साकेत बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। मंगल महरौर ने 4,रिषभ राज ने 1,हर्ष विक्रम सिंह ने नाबाद 1 रन बनाये।

मध्यप्रदेश की ओर से आवेश खान ने 6 रन देकर 3,कुलदीप सेन ने 15 रन देकर 2, वेंकटेश अय्यर ने 2 रन देकर 2, कुमार कार्तिकेय सिंह ने 18 रन देकर 1 और मिहिर हिरवाणी ने 15 रन देकर 2 विकेट चटकाये।

जवाब में मध्यप्रदेश ने 5.4 ओवर में 1 विकेट पर 60 रन बना कर मैच को नौ विकेट से जीत लिया। वेंकटेश अय्यर ने 20 गेंदों में सात चौकों की मदद से नाबाद 36, कुलदीप गेही ने 14 गेंद में दो चौकों व 1 छक्का की मदद से 21 रन बनाये।

बिहार की ओर से एक मात्र सफलता सूरज कश्यप को मिला। सूरज कश्यप ने 11 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights