Tuesday, February 3, 2026
Home Slider सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी, Bihar : दो अक्टूबर का सेलेक्शन ट्रायल अब 6 अक्टूबर को

सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी, Bihar : दो अक्टूबर का सेलेक्शन ट्रायल अब 6 अक्टूबर को

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बीसीसीआई के तत्वाधान में आगामी आयोजित होने वाली सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में बिहार का प्रतिनिधित्व करने वाली सीनियर पुरुष वर्ग टीम का चयन होने वाले सेलेक्शन ट्रायल की तिथि में थोड़ा परिवर्तन किया  गया है। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के ऑफिसियल वेबसाइट पर डाली गई सूचना के अनुसार दो अक्टूबर को होने वाला सेलेक्शन ट्रायल अब छह अक्टूबर को आयोजित किया जायेगा।

2 अक्टूबर अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, खगरिया, बेगूसराय और मुंगेर के खिलाड़ियों का सेलेक्शन ट्रायल होना था।

अभी तक की सूचना के अनुसार तीन अक्टूबर को अरवल, औरंगाबाद, भोजपुर, बक्सर, गया, जहानाबाद, रोहतास, पटना, वैशाली और कैमूर के खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा। 4 अक्टूबर 2021 को ट्रायल में बांका, भागलपुर, जमुई, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, सिवान और ईस्ट चंपारण के खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा। अक्टूबर 2021 को ट्रायल में दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, वेस्ट चंपारण, सारण और गोपालगंज के खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने छह अक्टूबर को रिजर्व डे के रूप में पहले रखा था।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights