Tuesday, February 3, 2026
Home Slider उच्चतम न्यायालय के जज विनीत सरन बनाये गये BCCI एथिक्स अधिकारी और लोकपाल

उच्चतम न्यायालय के जज विनीत सरन बनाये गये BCCI एथिक्स अधिकारी और लोकपाल

by Khel Dhaba
0 comment

उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश विनीत सरन को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) का आचरण अधिकारी और लोकपाल नियुक्त किया गया है। ये दोनों पद पिछले एक साल से रिक्त थे। सरन ने न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) डी के जैन का स्थान लिया है। जैन का कार्यकाल पिछले साल जून में समाप्त हुआ था। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा कि माननीय न्यायमूर्ति सरन की नियुक्ति पिछले महीने हुई है।

सरन ओडिशा उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रहे हैं। उन्होंने कर्नाटक और इलाहाबाद उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में भी काम किया है। सरन से जब संपर्क किया गया तो 65 साल के इस पूर्व न्यायाधीश ने खुद को क्रिकेट का प्रशंसक करार देते हुए कहा कि मैंने पिछले महीने कार्यभार संभाला है, लेकिन अभी तक कोई आदेश पारित नहीं किया है।

बोर्ड से जुड़ी एक अन्य खबर में इंडियन प्रीमियर लीग में मीडिया अधिकारों से रिकॉर्डतोड़ कमाई करने के बाद बीसीसीआई घरेलू मैचों की मीडिया अधिकारों को लेकर चर्चा करेगी। बीसीसीआई की शीर्ष समिति की आगामी बैठक में घरेलू मैचों (2023 से आगे) के मीडिया अधिकारों को लेकर चर्चा होगी। कोरोना वायरस महामारी के कारण पिछले दो साल में बोर्ड की ज्यादातर बैठक ऑनलाइन हुई है लेकिन मुंबई में होने वाली इस बैठक में सभी सदस्यों के मौजूद रहने की उम्मीद है।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is Adv-alpha.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is anshul-homes-1-1024x1024.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is ADV-highway-juncation-1-1024x1024.jpgThis image has an empty alt attribute; its file name is adv-Cricketershop.com_-1024x576.jpgThis image has an empty alt attribute; its file name is Sushant-kumar.jpgThis image has an empty alt attribute; its file name is JK-International-School.jpg

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights