30 C
Patna
Friday, October 18, 2024

अपने कोच की बेटी से दिल लगा बैठे थे Sunil Chhetri, जानें उनकी Love Story के बारें में

इंडियन टीम फुटबॉल के कप्तान सुनील छेत्री ने इंटरनेशनल फुटबॉल से रिटायरमेंट यानि संन्यास का ऐलान कर दिया है। सुनील छेत्री 6 जून को कुवैत के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप 2026 का क्वालिफायर मैच खेलेंगे, जो उनका भारत देश के लिए आखिरी मैच होगा।

सुनील छेत्री खेल के साथ-साथ अपने पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहे हैं। सुनील की वाइफ का नाम सोनम भट्टाचार्य है जो कि पूर्व भारतीय फुटबॉलर सुब्रत भट्टाचार्य की बेटी हैं। सुब्रत भट्टाचार्य ने भारत के लिए 41 मैच खेले थे। सोनम और सुनील की लवस्टोरी काफी रोमांचक है।

दरअसल, सुनील छेत्री 2002-2005 के दौरान मोहन बागान के लिए फुटबॉल खेलते थे, वहीं सुब्रत उस टीम के कोच थे। सुब्रत अपनी बेटी के सामने सुनील छेत्री का विशेष रूप से जिक्र करते थे। सोनम भी सुनील छेत्री से मिलने के लिए उत्सुक थीं। ऐसे में सोनम भट्टाचार्य ने अपने पिता के फोन से सुनील का फोन नंबर चुरा लिया। इसके बाद सोनम ने मैसेज करके सुनील से मिलने का वक्त मांगा।

उस समय सुनील 18 साल और सोनम 15 साल की थीं। उस पहली मुलाकात में ही दोनों एक-दूसरे से प्यार कर बैठे। फिर लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद सुनील और सोनम ने 4 दिसंबर 2017 को शादी कर ली। यह कपल पिछले साल अगस्त महीने में पैरेंट्स बने और एक बेटा हुआ। बेटे का नाम ध्रुव है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Verified by MonsterInsights