Wednesday, June 17, 2026
Home Latest सुआरेज के दो गोल, बार्सिलोना ने इंटर मिलान को हराया

सुआरेज के दो गोल, बार्सिलोना ने इंटर मिलान को हराया

by Khel Dhaba
0 comment

बार्सिलोना। लुईस सुआरेज के दो गोल की मदद से बार्सिलोना फुटबॉल क्लब ने चैम्पियंस लीग के ग्रुप एफ मुकाबले में इंटर मिलान पर 2-1 से जीत हासिल की।

इस मैच में लियोनल मेसी ने सुआरेज को एक गोल करने में सहायता भी की। सुआरेज ने 58वें और 84वें मिनट में गोल किये।

वालेंसिया में खेले गये ग्रुप एच मैच में हाकिम जियेच के शानदार गोल की मदद से अजाक्स की टीम ने वालेंसिया फुटबॉल क्लब को 3-0 से हराया।

इसी ग्रुप में फ्रांस के लिली में हुए मुकाबले में चेल्सी भी ब्राजील के विलियन के गोल से जीत हासिल करने में सफल रहा। उसने लिली पर 2-1 से मात दी।

ग्रुप ई में मोहम्मद सलाह के दो गोल ने लिवरपूल को ड्रा से बचाया जिससे टीम साल्जबर्ग को 4-3 से पराजित करने में कामयाब रही।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.