Tuesday, February 3, 2026
Home Slider प्रदेश भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ ने बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

प्रदेश भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ ने बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। प्रदेश भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के संयोजक सतीश राजू के नेतृत्व में प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने गुरुवार को बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश तिवारी को बिहार के सभी जिलों में जिला क्रिकेट लीग मैच कराने हेतु ज्ञापन सौंपा है।

राजू ने बताया कि जिला क्रिकेट लीग से जिला के प्रतिभावान खिलाड़ी उभरकर आते हैं। जिलों में जब जिला क्रिकेट लीग तक का आयोजन नहीं हो रहा हो तो ऐसे में राज्य से स्तरीय क्रिकेट खिलाड़ियों का उभरना सम्भव नहीं है। जिलों में क्रिकेट लीग के आयोजन से बिहार के खिलाड़ी भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सामने आ सकेंगे। जिला क्रिकेट लीग से बिहार में क्रिकेट को बढ़ावा मिलेगा।

भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ की उक्त मांग के आलोक में बिहार क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राकेश तिवारी ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही जिला क्रिकेट लीग का आयोजन कराया जाएगा। साथ ही उन्होंने क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू को बधाई देते हुए कहा कि उनका संगठन निरंतर बिहार के प्रतिभावान खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न खेलों का आयोजन कर रहा है और उदीयवान खिलाड़ियों को सम्मानित कर रहा है। उक्त अवसर पर बिहार क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, जमुई जिला क्रिकेट संघ के सचिव संजय सिंह और भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के मुकेश पासवान, डॉ. रितेश कुमार, सुमित शर्मा एवं इंद्रजीत कुमार मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights