Monday, May 12, 2025
Home बिहारक्रिकेट siwan cricket : महिला खिलाडियों का पंजीकरण 11 से 16 मार्च तक

siwan cricket : महिला खिलाडियों का पंजीकरण 11 से 16 मार्च तक

by Khel Dhaba
0 comment

सीवान, 7 मार्च। सीवान जिला क्रिकेट संघ द्वारा महिला खिलाड़ियों का पंजीकरण 11 से 16 मार्च 2024 तक संघ के कार्यलय (राजपूत भवन) में होगा। इसकी जानकारी सीवान जिला क्रिकेट संघ के सचिव नंदन कुमार सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि आगामी सत्र को ध्यान में रखते हुए पंजीकरण हेतु महिला खिलाड़ियों का पंजीयन अब सीधे तौर पर जिला क्रिकेट संघ सीवान से किया जायेगा। पंजीकरण हेतु खिलाड़ियों को आधार कार्ड, पिता/मां का आधार कार्ड, कंप्यूटर कृत जन्म प्रमाण पत्र, 3 साल का स्कूल का मार्कशीट, पैन कार्ड और दो पासपोर्ट साइज फोटो पंजीकरण के लिए लाना अनिवार्य होगा। खिलाड़ी स्वयं उपस्थित होकर अपना पंजीयन कराना सुनिश्चित करेंगे। पंजीकरण का कार्य अपराह्न 11 बजे से 1 बजे तक होगा। विशेष जानकारी के लिए जिला क्रिकेट संघ सिवान के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights