31 C
Patna
Sunday, September 8, 2024

Subroto Cup Under-17 Football का खिताब सीवान व मधुबनी को

पटना, 19 जुलाई। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में मुंगेर में चल रहे राज्यस्तरीय सुब्रतो कप अंडर-17 फुटबॉल प्रतियोगिता के बालिका वर्ग का खिताब सीवान की टीम आरके गर्ल्स हाई स्कूल, मैरवा ने जीत लिया। सीवान ने कैमूर को 3-0 से हराया। बालक वर्ग का खिताब मुधबनी की टीम ने जीता। बालक वर्ग के फाइनल में मधुबनी ने पश्चिमी चंपारण की टीम को 4-0 से हराया।

बालिका वर्ग फाइनल

बालिका वर्ग के फाइनल में कैमूर की भिड़त सीवान से हुई। इस मैच में सीवान ने कैमूर को 3-0 से हराया। सीवान की टीम की ओर से ओर से रुबी कुमारी ने खेल के 17वें, 20वें और 34वें मिनट में गोल दागा। इस मैच के मुख्य रेफरी अजय उरांव थे। सहायक रेफरी देवराज कुमार और रजनीश पांडेय थे जबकि चौथी रेफरी ज्योति कुमारी थी।

बालक वर्ग फाइनल

मधुबनी की टीम ने पश्चिमी चंपारण की टीम को 4-0 से हराया। मधुबनी की ओर से जर्सी नंबर 2 रोहन कुमार ने 32वें मिनट में गोल किया। जर्सी नंबर 10 आलोक कुमार ने 50वें, 57वें और 60+2 मिनट में गोल कर अपनी हैट्रिक जमाई और अपनी टीम को खिताब दिला दिया। इस मैच के मुख्य रेफरी राहुल कुमार थे जबकि सहायक रेफरी मोहन कुमार और शुभम कुमार शर्मा थे। चौथे रेफरी मो सलाम थे।

बालिका वर्ग सेमीफाइनल

कैमूर ने दरभंगा को 5-0 से हराया।

मुंगेर के पोलो ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में कैमूर की टीम ने दरभंगा को 5-0 से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया। कैमूर की ओर से जर्सी नंबर 8 मनीषा कुमारी ने 16वें, 37वें और 47वें मिनट में गोल दागा। जर्सी नंबर 9 गुड़िया कुमारी ने 29वें और 46वें मिनट में गोल किया। इस मैच के मुख्य रेफरी मनीष कुमार थे जबिक सहायक रेफरी शुभम कुमार और अमन कुमार थे। चौथे रेफरी के रूप में आदित्य कुमार थे।

सीवान ने समस्तीपुर को 2-0 से हराया

एक अन्य सेमीफाइनल में सीवान की टीम ने समस्तीपुर को 2-0 से हराया। सीवान की ओर जर्सी नंबर 9 निक्की कुमारी ने 14वें और जर्सी नंबर 11 रुबी कुमारी ने 35वें मिनट में गोल किया। इस मैच के मुख्य रेफरी संतोष कुमार थे जबकि सहायक रेफरी रौशन गुप्ता और शुभम कुमार थे। चौथी रेफरी सरिता कुमारी थीं।

बालक वर्ग सेमीफाइनल

पश्चिमी चंपारण ने दरभंगा को 3-0 से हराया

बालक वर्ग के सेमीफाइनल में पश्चिमी चंपारण ने दरभंगा को 3-0 से हराया। पश्चिमी चंपारण की ओर से जर्सी नंबर 8 राजकिशोर कुमार ने 11 मिनट में गोल किया। जर्सी नंबर 7 अनिल कुमार ने 29वें और 41वें मिनट में गोल दागे। इस मैच के चीफ रेफरी हर्षित आनंद थे जबकि सहायक रेफरी बलवीर और अभिषेक मिश्रा थे चौथे रेफरी शुभम कुमार शर्मा थे।

मधुबनी ने भागलपुर को 1-0 से हराया

इस में मधुबनी और भागलपुर की टीमों के बीच जोरदार मुकाबला हुआ। दोनों टीमें एकलव्य सेंटरों के प्रशिक्षुओं की थी जिसमें मधुबनी ने 1-0 से बाजी मारा। मधुबनी के जर्सी नंबर 12 निशांत राज ने खेल के 21वें मिनट में गोल दाग कर अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया जो अंत तक कायम रहा। मैच के मुख्य रेफरी अभय कुमार थे जबकि सहायक रेफरी मोहन कुमार और चंद्रिका काजी थे। चौथे रेफरी रामकृष्णा यादव थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights