Friday, June 20, 2025
Home बिहारअन्य मल्लयुद्ध प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने कैमूर के शुभम कुमार यादव, जीता चांदी का गदा

मल्लयुद्ध प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने कैमूर के शुभम कुमार यादव, जीता चांदी का गदा

by Khel Dhaba
0 comment
  • – बेगूसराय में राष्ट्रीय स्तर की मल्लयुद्ध प्रतियोगिता होगी तथा एन एन सिन्हा हाई स्कूल बनेगा एकलव्य स्कूल सेंटर- सुरेन्द्र मेहता
  • -राज्य के 190 पुरुष और 46 महिला सहित कुल 236 पहलवान पारंपरिक कुश्ती के इस मल्लयुद्ध प्रतियोगिता में हुए शामिल
  • –   बेगूसराय जिले के मंसूरचक के एनएन सिन्ह्य प्लस टू विद्यालय में 25 और 26 दिसंबर को खेल विभाग ,बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और बिहार कुश्ती संघ द्वारा आयोजित की गई द्वितीय ‘मल्लयुद्ध प्रतियोगिता’।
  • –   विभिन्न भारवर्ग के विजेता को एक लाख रुपये, दूसरा स्थान पाने वाले को 50 हजार तथा तीसरा स्थान वाले को 25 हजार का नकद पुरस्कार दिया गया।

पटना, 26 दिसंबर। 25 औ 26 दिसंबर को बेगूसराय में आयोजित द्वितीय मल्लयुद्ध प्रतियोगिता का आज समापन हो गया। बिहार के खेल मंत्री सुरेन्द्र मेहता ने खेल विभाग के प्रधान सचिव बी राजेंदर की उपस्थिति में विजेता पहलवानों को नकद पुरस्कार वितरित किया।

कैमूर जिले के शुभम कुमार यादव ने 90 किलोग्राम से ज्यादा भारवर्ग में खिताब जीत कर प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित हुए। पुरस्कार में चांदी का गदा मिला।

खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता के साथ मंच पर साथ में खेल विभाग के प्रधान सचिव बी.राजेंदर,डीडीसी बेगूसराय सोमेश माथुर, एसपी बेगूसराय मनीष कुमार ,एसडीएम बेगूसराय राकेश सिंह, बीडीओ सुबाष कुमार (मंसूरचक बेगूसराय), एस.डी.पी.ओ. रवीन्द्र मोहन प्रसाद,ऐश्वर्य कश्यप (डीसीएलआर बेगूसराय) तथा बिहार कुश्ती संघ के सचिव विनय कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।

खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने सबका अभिनंदन करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर बिहार में खेल और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए हर सम्भव सहयोग और प्रयास कर रही है। बेगूसराय में राष्ट्रीय स्तर की मल्लयुद्ध प्रतियोगिता कराने की योजना पर काम चल रहा है तथा यहां के एन एन सिन्हा हाई स्कूल को एकलव्य केंद्र भी बनाया जाएगा। बिहार के गांव गांव तक खेल संस्कृति के विकास और खेल प्रतिभा की तलाश के लिए हर पंचायत में खेल क्लब बनाया जा रहा है।

मल्लयुद्ध प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्ग में पुरुष और महिला विजेताओं की सूची इस प्रकार है:-

मल्लयुद्ध विजेता सूची

90 – 90+ पुरुष वर्ग।

 1.शुभम कुमार यादव – कैमूर (एक्सीलेंसी सेंटर पटना) (चांदी का गदा भी)
 2. विजय कुमार – जहानाबाद
 3. शमशेर यादव – कैमूर

 महिला वर्ग 62+ वर्ग

 1. जुगनू यादव (बेगूसराय)
 2. पुनम
3. काजल कुमारी (बेगूसराय)

महिला वर्ग 62 किग्रा

 1. जूही कुमारी (बेगूसराय)
 2. निर्जा कुमारी-बेगूसराय
 3. मीनाक्षी कुमारी-भागलपुर

 महिला वर्ग 50-55 किग्रा

 1. कल्पना तिवारी (गोपालगंज)
 2. माही कुमारी (पटना)
 3. पल्लवी कुमारी (भागलपुर)

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights