Wednesday, July 16, 2025
Home बिहार शहीद अजय कुमार सिंह बालिका हॉकी प्रतियोगिता : पूर्णिया एकलव्य, पटना एकलव्य और आर के रॉय हॉकी अकादमी जीते

शहीद अजय कुमार सिंह बालिका हॉकी प्रतियोगिता : पूर्णिया एकलव्य, पटना एकलव्य और आर के रॉय हॉकी अकादमी जीते

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार खेल विकास प्राधिकरण और आर के रॉय फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में स्थानीय पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स स्टेडियम के मैदान पर शहीद अजय कुमार सिंह स्मारक बालिका हॉकी प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में पूर्णिया एकलव्य ने पटना एकलव्य हॉकी टीम को 4-2 से हराया। विजेता टीम के तरफ से फैंसी, काजल और बिजली ने गोल किया। जबकि पटना एकलव्य के तरफ से शांति और रिमझिम ने गोल किया।

आज खेले गये दूसरे मैच में आर के रॉय हॉकी अकादमी ने एकलव्य पटना ‘बी ‘ को 4-1 से हराया। विजेता टीम की तरफ से आरती, संजना और अंजलि ने गोल किया जबकि एकलव्य पटना ‘बी ‘ की तरफ से एकमात्र गोल स्वाति ने किया।

आज खेले गए तीसरे मैच में एकलव्य पटना ने विद्या निकेतन स्कूल को 15-0 से परास्त किया। विजेता टीम की तरफ से शांति, सिद्धि, ख़ुशी, रिशु, अंकिता, झूम्मी और शांति ने गोल किया। आज खेले गये अंतिम मैच में एकलव्य पूर्णिया ने आर के रॉय हॉकी अकादमी को 7-0 से हराया। विजेता टीम की तरफ से फेंसी, बिजली और काजल ने गोल किया।

इस प्रतियोगिता के विधिवत उद्घाटन के पूर्व स्व किरण रॉय और स्व रवि रौशन की याद में दो मिनट का मौन रखा गया।

तीन दिनों तक चलने वाले इस प्रतियोगिता का उद्घाटन बिहार खेल विकास प्राधिकरण के महानिदेशक रविंद्र शंकरण (भा पु से) ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर खेल विभाग के उप निदेशक नरेश चौहान, संजय सिंह, आर के रॉय हॉकी अकादमी के अध्यक्ष अंजनी कुमार, भाजपा कीड़ा प्रकोष्ठ के सतीश राजू और पूर्व खिलाड़ी अनुभा सिंह, भीम कुमार, अजय कुमार, दीपक शर्मा, माधुरी और डोली कुमारी मौजूद थे। खिलाड़ियों का स्वागत अरुनीमा रॉय ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन अंकुर राज ने किया।

इस बात की जानकारी देते हुए फाउंडेशन के संरक्षक सह अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अजितेश राय ने बताया कि प्रतियोगिता में कल 6 मैच खेले जायेंगें। यह मैच प्रातः 10.30 से प्रारम्भ होकर शाम 4 बजे तक खेला जायेगा।
मैच का संचालन पीटर लकड़ा, प्रीति कुमारी, शशि रमन, शशि राणा, सूरज कुमार, आनंद रंजन, विकास और सोनी आनंद ने किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights