पटना। पटना की टीम बिहार स्टेट कबड्डी एसोसिएशन के तत्वावधान में दीघा कबड्डी एकेडमी के द्वारा आयोजित स्व. धीरज कुमार सिंह राज्य कबड्डी प्रतियोगिता के दोनों वर्गों का खिताब पटना ने जीत लिया। पुरुष वर्ग के फाइनल में पटना ने भोजपुर को 50-26 और महिला वर्ग के फाइनल में पटना ने सीवान को 54-12 से पराजित किया।
इसके पहले महिला वर्ग के सेमीफाइनल में सीवान ने बक्सर को 30-22 और पटना ने सारण को 35-13 से हराया। पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल में भोजपुर ने सीवान को 31-26 और पटना ने वैशाली को 80-24 से हराया।