Home बिहारक्रिकेट बिहार विद्यालय बालिका अंडर-19 क्रिकेट टीम का सेलेक्शन ट्रायल संपन्न, संभावित 24 प्लेयरों की सूची जारी

बिहार विद्यालय बालिका अंडर-19 क्रिकेट टीम का सेलेक्शन ट्रायल संपन्न, संभावित 24 प्लेयरों की सूची जारी

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 30 अक्टूबर। बिहार विद्यालय बालिका अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयनित संभावित खिलाड़ियों की सूची सोमवार को जिला खेल पदाधिकारी, पटना श्री ओम प्रकाश ने चयनकर्ताओं की संस्तुति पर जा कर कर दी है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के खेल कार्यक्रम 2023-24 के अन्तर्गत कला, संस्कृति एवं युवा विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला प्रशासन पटना द्वारा 30 अक्टूबर को को आयोजित बिहार राज्य विद्यालय बालिका अंडर-19 क्रिकेट चयन (ओपन ट्रायल) प्रतियोगिता में प्रदर्शन एवं चयन समिति के अनुशंसा पर कुल 24 खिलाड़ियों की सूची जारी की जा रही है। बिहार राज्य विद्यालय बालिका अंडर-19 क्रिकेट संभावित खिलाड़ियों की सूची निम्न है:-

क्रिकेट अंडर-19 (बालिका)
स्वर्णिमा चक्रवर्ती, श्रेया रमेश, कुशमंडा मांगली, साक्षी सिंह, प्राची सिंह, सौम्या अखौरी, स्नेहा प्रकाश, रिद्धिमा झा, संस्कृति रोखयार, साक्षी कुमारी, कृतिका कनक, अनुष्का मिश्रा (जिला-पटना)।
जान्वी रंजन यादव, नन्दिनी सिंह, श्रेया सिंह (जिला-मुजफ्फरपुर)।
कहकसा परवीन (जिला-मधेपुरा)।
काजल कुमारी, स्नेहिता भारती, कंचन अजादी (जिला-मधुबनी)।
सोनल कुमारी, अल्वीया अकील, रोमी कुमारी (जिला-सीवान)।
प्रिया कुमारी, अंजली कुमारी (जिला-भोजपुर)।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights