बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित होने वाले अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ तदर्थ कमेटी के द्वारा बेगूसराय जिला अंडर-19 टीम के गठन को लेकर 11 मार्च और 12 मार्च को बेगूसराय के ग्रीन पार्क मैदान में सुबह 10 बजे से सलेक्शन ट्रायल प्रारंभ होगा। उक्त जानकारी बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने दी। इसमें शामिल होने वाले सभी खिलाड़ी ओरिजिनल कागजात ओरिजिनल जन्म प्रमाण पत्र के साथ सलेक्शन ट्रायल में आना होगा। जिस खिलाड़ी के पास ओरिजिनल जन्म प्रमाण पत्र कागजात होंगे वैसे ही खिलाड़ी इस सलेक्शन ट्रायल में शामिल हो पाएंगे। इस सलेक्शन ट्रायल के लिए 5 सदस्यीय चयन समिति का गठन कर दिया गया है जिसमें प्रेम रंजन पाठक, राम विनीत सरन, सरवन अर्क, मो दानिश और ललन लालित्य शामिल हैं।




