Monday, March 23, 2026
Home बिहारक्रिकेट स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-12 सीजन-1 : स्ट्राइकर्स और विक्टर्स जीते

स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-12 सीजन-1 : स्ट्राइकर्स और विक्टर्स जीते

अभिनव और अनमोल राज बने प्लेयर ऑफ द मैच

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 23 मार्च। टर्निंग प्वायंट के तत्वावधान में चल रहे कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-12 (सीजन-1) के अंतर्गत खेले गए मैचों में अगस्त्या स्ट्राइकर्स और न्यूटन विक्टर्स ने जीत हासिल की।

राजधानी के खेमनीचक कछुआरा स्मित श्रीकृष्णा क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैचों में अगस्त्या स्ट्राइकर्स ने सुमित एंड शर्मा स्पोर्ट्स एवेंजर्स को एकतरफा मुकाबले में 9 विकेट जबकि दूसरे मैच में न्यूटन विक्टर्स ने महाविद्या योद्धास के खिलाफ कड़ा संघर्ष करते हुए 4 विकेट से जीत दर्ज की। अगस्त्या स्ट्राइकर्स के अभिनव और न्यूटन विक्टर्स के अनमोल राज को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

एवेंजर्स बनाम स्ट्राइकर्स

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सुमित एंड शर्मा स्पोर्ट्स एवेंजर्स की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 130 रन ही बना सकी। उत्कर्ष आनंद ने 48 रनों की अहम पारी खेलकर टीम को संभालने की कोशिश की जबकि अमय उत्कर्ष ने 16 और आदित्य कुमार सिंह ने नाबाद 12 रन बनाए।

अगस्त्या स्ट्राइकर्स की ओर से अचिंत्या दिव्यांश ने 2 विकेट लेकर विपक्षी टीम को दबाव में रखा, जबकि तरुण सिंह और निखिल कुमार को 1-1 विकेट मिला।

131 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अगस्त्या स्ट्राइकर्स ने बेहद आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और सिर्फ 16.1 ओवर में 1 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

कप्तान अभिनव ने नाबाद 59 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। उनके साथ वेद नारायण ने 20 और अनमोल कुमार ने नाबाद 20 रन बनाकर जीत को आसान बना दिया।

संक्षिप्त स्कोर

सुमित एंड शर्मा स्पोर्ट्स एवेंजर्स: 20 ओवर में सात विकेट पर 130 रन, उत्कर्ष आनंद 48, अमय उत्कर्ष 16, आदित्य कुमार सिंह नाबाद 12,अंचित्या दिव्यांश 2/16,  निखिल कुमार 1/20, तरुण सिंह 1/20.

अगस्त्या स्ट्राइकर्स: 16.1 ओवर में 1 विकेट पर 133 रन, अभिनव नाबाद 59, वेद नारायण 20, अनमोल कुमार नाबाद 20.

विक्टर्स बनाम योद्धास

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए महाविद्या योद्धास की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 84 रन ही बना सकी। शशांक शेखर ने 41 रनों की शानदार पारी खेली और टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में असफल रहे।

न्यूटन विक्टर्स की ओर से अनमोल राज और वंश कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट हासिल किए। वहीं दिव्यांशु ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 1 विकेट लिया।

85 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूटन विक्टर्स की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और टीम ने जल्दी-जल्दी विकेट गंवा दिए। लेकिन दीप (21 रन) और अभिराजन अकेला (17 रन) ने पारी को संभाला और टीम को जीत के करीब पहुंचाया। अंत में कप्तान प्रत्यय अमृत ने ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिला दी। प्रत्यय अमृत ने नाबाद 5 रन की पारी खेली।

संक्षिप्त स्कोर

महाविद्या योद्धास : 20 ओवर में 6 विकेट पर 84 रन, शशांक शेखर 41, अतिरिक्त 28, दिव्यांशु 1/9, एकलव्य भारद्वाज 1/10,  प्रत्यय अमृत 1/21, अनमोल राज 2/11.

न्यूटन विक्टर्स : 19.1 ओवर में 6 विकेट पर 85 रन, दीप 21, अभिरंजन अकेला 17, अतिरिक्त 26,  कान्हा 1/12,  देवांश पांडेय 1/13,  वंश कुमार 2/18

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights