Monday, February 2, 2026
Home बिहारक्रिकेट Araria District Cricket League में एससीए रेड की टीम जीती

Araria District Cricket League में एससीए रेड की टीम जीती

by Khel Dhaba
0 comment

अररिया, 14 नवंबर। स्थानीय अररिया कॉलेज स्टेडियम में चल रही 34वीं भागीरथी गंगा अररिया जिला क्रिकेट लीग (कॉनसम ट्रॉफी) का चौथा मैच नरपतगंज क्रिकेट क्लब और ए सी ए रेड अररिया के बीच खेला गया जिसमें एसीए रेड अररिया ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार एसीए रेड अररिया के आयुष कुमार गुप्ता को दिया गया।

नरपतगंज क्रिकेट क्लब ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में 10 विकेट खोकर सिर्फ 127 रन ही बना पाई। नरपतगंज क्रिकेट क्लब की तरफ से शशांक ने 29 रन, अरमान ने 29 और रौनक ने 25 रन बनाये।

एसीए रेड की तरफ आदर्श सिन्हा ने 5 विकेट, आयुष ने 4 विकेट और उज्ज्वल ने 1 विकेट चटकाए।

जवाब में एसीए रेड की टीम 21.5 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर अपना लक्ष्य हासिल कर लिया। एसीए रेड की तरफ से आयुष ने नाबाद 67 रन, आदर्श ने 21 रन और पार्थ दिवांशु ने नाबाद 14 रन का योगदान दिया। नरपतगंज क्रिकेट क्लब की तरफ से रौनक ने 3 विकेट चटकाए।

मैच में अंपायर की भूमिका में अनामी शंकर तथा अश्वनी कुमार थे। इस अवसर जिला क्रिकेट संघ के लीग कन्वेनर तनवीर अलम, उपाध्यक्ष चांद आजमी, संयुक्त सचिव अनामी शंकर, कोषाध्यक्ष अमित सेनगुप्ता तथा वरिष्ठ सदस्य सत्येंद्र नाथ शरण, विवेक प्रकाश, सरवन और ग्राउंड्स मैन राजेश आदि मौजूद थे।
15 नवंबर का मैच
एम एस सी सी फारबिसगंज बनाम एफ सी ए बी 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights