पटना। राजधानी पटना के मिथिलेश स्टेडियम में शु्क्रवार से शुरू स्टेट बैंक ऑफ इंडिया इंटर सर्किल फुटबॉल टूर्नामेंट,पटना 2020-21 का शानदार शुक्रवार को हो गया। पहले दिन छह मुकाबले खेले गए। उद्घाटन मुकाबले में पटना ने जयपुर को 3-0 से हराया। अन्य मैचों में केरल, हैदराबाद, भोपाल, दिल्ली ने जीत हासिल की।
उद्घाटन मुकाबला पटा और जयपुर के बीच खेला गया। इस मैच में पटना की ओर से दीपक ने चौथे जबकि संजीव कुमार सिंह ने 36वें और 38वें मिनट में गोल किया।
दूसरे मैच में केरल ने चंडीगढ़ को 4-0 से हराया। केरल की ओर सीसोनस ने 5वें, जिजो जोसेफ ने 8वें, उस्मान ने 28वें और मो असलाम ने 38वें मिनट में गोल किया।
तीसरे मैच में हैदराबाद ने अहमदाबाद को 3-0 से मात दी। जाकुई ने 7वें, रिजेव ने 10वें और अकबर ने 28वें मिनट में गोल दागे।
चौथे मैच में भोपाल ने अमरावती को 1-0 से मात दी। हेमंत ने गोल किया।
कोलकाता और चेन्नई सर्किल के बीच खेला गया पांचवां मैच 0-0 की बराबरी पर छूटा।
छठे मैच में अजय दाहिया (11वें,35वें और 39वें मिनट) की ओर से दागे गोल की मदद से दिल्ली ने भुवनेश्वर को 5-0 से हराया। प्रशांत ने 17वें और गौरव ने 36वें मिनट में गोल दागे।









