Saturday, June 21, 2025
Home राष्ट्रीय नेशंस कप हॉकी में सविता होंगी भारतीय महिला टीम की कप्तान

नेशंस कप हॉकी में सविता होंगी भारतीय महिला टीम की कप्तान

by Khel Dhaba
0 comment

हॉकी इंडिया ने 2022 में पहली बार होने वाले एफआईएच महिला नेशन्स कप के लिए 20 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा बुधवार को की। एफआईएच महिला राष्ट्र कप अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर में एक महत्वपूर्ण आयोजन है क्योंकि यह टूर्नामेंट जीतने वाली टीम को एफआईएच हॉकी महिला प्रो लीग के 2023-2024 सीजन में पदोन्नत किया जाएगा।

भारत को कनाडा, जापान और दक्षिण अफ्रीका के साथ पूल बी में रखा गया है, जबकि आयरलैंड, इटली, कोरिया और स्पेन पूल ए में हैं। गोलकीपर सविता पूनिया भारतीय महिलाओं की कप्तानी करेंगी जबकि दीप ग्रेस एक्का उपकप्तान होंगी। युवा फॉरवर्ड ब्यूटी डुंगडुंग इस टूर्नामेंट में अपना अंतरराष्ट्रीय पदार्पण करेंगी। साथ ही अनुभवी मिडफील्डर नवजोत कौर कोविड-19 के कारण बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 से चूकने के बाद टीम में लौट आई हैं।

सविता के साथ बिछू देवी खरीबम को बतौर गोलकीपर स्क्वाड में शामिल किया गया है, जबकि दीप ग्रेस के साथ गुरजीत कौर, निक्की प्रधान, उदिता और इशिका चौधरी भारतीय डिफेंस का हिस्सा होंगी।

मिडफील्ड पर निशा, सलीमा टेटे, सुशीला चानू पुखरामबम, मोनीका, नेहा, सोनिका, ज्योति और नवजोत कौर मोर्चा संभालेंगी। फॉर्वर्ड लाइन में डुंगडुंग को वंदना कटारिया, लालरेमसियामी, नवनीत कौर और संगीता कुमारी का अनुभव मिलेगा।

भारतीय टीम : सविता (कप्तान), बिछू देवी खरीबम, दीप ग्रेस एक्का (उप-कप्तान), गुरजीत कौर, निक्की प्रधान, उदिता, इशिका चौधरी, निशा, सलीमा टेटे, सुशीला चानू पुखरामबम, मोनिका, नेहा, सोनिका, ज्योति, नवजोत कौर, वंदना कटारिया, लालरेमसियामी, नवनीत कौर, संगीता कुमारी, ब्यूटी डुंगडुंग।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights