Friday, June 20, 2025
Home Slider सत्यारी टोली रांची ने जीता रामदयाल मुंडा मेमोरियल फुटबॉल का खिताब

सत्यारी टोली रांची ने जीता रामदयाल मुंडा मेमोरियल फुटबॉल का खिताब

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। डॉ० रामदयाल मुण्डा क्रीड़ा केंद्र और रूम्बुल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हो रहे नौवीं पद्म श्री रामदयाल मुण्डा चैलेंज ट्रॉफी फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब सत्यारी टोली रांची ने जीत लिया।

फाइनल मैच में सत्यारी टोली रांची की टीम ने अक्रामक शुरुआत करते हुए प्रारंभिक चंद मिनटों में ही गोल कर राजा स्पोर्टिंग बरियातू पर बढ़त बनाई। एक गोल से पिछड़ने के तुरंत बाद जवाबी आक्रमण करते हुए राजा स्पोर्टिंग बरियातू ने जवाबी गोल कर फाइनल को पुनः 1–1 पर ला खड़ा किया। मैच के हाफ टाइम तक दोनों ही फाइनलिस्ट टीमें 1–1 गोल से बराबर रहीं।

मैच के दूसरे हाफ में सत्यारी टोली रांची की टीम ने पुनः अपना दबदबा कायम किया और गोल कर में 2–1 से बढ़त बना लिया। जवाब में मैच के फूल टाइम से चंद मिनट पहले पुनः राजा स्पोर्टिंग रांची की टीम ने शानदार तरीके से गोल कर मैच को पुनः बराबरी पर ला खड़ा किया। मैच के अंतिम समय में सत्यारी टोली रांची को पेनाल्टी के रूप में गोल्डन मौका मिला जिसे भुनाते हुए सत्यारी टोली रांची ने राजा स्पोर्ट्स बरियातू को 3–2 हराकर प्रतियोगिता के विजेता बनने का गौरव हासिल किया।

प्रतियोगिता के फाइनल मैच से पहले दर्शकों एवं खिलाड़ियों ने आतिशबाजी एवं जैप 10 महिला बैंड के प्रस्तुति का लुफ्त उठाया। फाइनल मैच से पूर्व बतौर अतिथि पदमश्री डॉ. रामदयाल मुंडा जी की धर्मपत्नी प्रो. अमिता भगत, सुपुत्र गुंजल इकीर मुंडा, रांची नगर निगम के अपर नगर आयुक्त कुंवर पाहन, भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश सिंह, अंचलाधिकारी अमित भगत, ओरमांझी अंचलाधिकारी विजय केरकेट्टा सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल मैच को विधिवत प्रारंभ करवाया। सभी अतिथियों ने पूरे मैच का लुफ्त उठाया और अंत में विजेता, उपविजेता टीम सहित खिलाड़ियों को पुरुस्कृत भी किया।

प्रतियोगिता के समापन समारोह में विजेता– उपविजेता टीम सहित विभिन्न खिलाड़ियों को पुरुस्कृत किया गया। पुरुस्कार स्वरूप टीमों को ट्राफी एवम कैश अवार्ड से पुरुस्कृत किया गया।

फाइनल के परिणाम:

  • विजेता– सत्यारी टोली रांची
  • उपविजेता– राजा स्पोर्ट्स बरियातू
  • सेकेंड रनरअप: मामा स्पोर्टिंग रातु एवं मेकॉन
  • प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट– निशांत केरकेट्टा (सत्यारी टोली रांची)
  • प्लेयर ऑफ द फाइनल: निशांत केरकेट्टा (सत्यारी टोली रांची)
  • बेस्ट राइजिंग प्लेयर: नवीन कुजूर (सत्यारी टोली रांची)
  • बेस्ट गोलकीपर: कार्तिक उरांव (ए.आर. रॉयल नगड़ी)
  • बेस्ट डिफेंडर: मनीष मुंडरी (राजा स्पोर्ट्स बरियातू)
  • बेस्ट मिडफील्डर: रोहन मुंडा (मेकॉन)
  • बेस्ट फारवर्ड : तोहिद अहमद (राजा स्पोर्ट्स बरियातू)
  • बेस्ट अनुशासित टीम: सत्यारी टोली रांची

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights