28 C
Patna
Thursday, September 21, 2023

इंटरनेशनल हॉकी प्लेयर ब्यूटी डुंगडुंग के पिता अमरुस डुंगडुंग नहीं रहे

अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी ब्यूटी डुंगडुंग के पिताजी सह पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अमरूस डुंगडुंग का हुआ अंतिम संस्कार
हॉकी सिमडेगा एवम,खेल विभाग के अधिकारी सहित दर्जनों खिलाड़ी सहित सैकड़ों,परिजन और शुभचिंतक अंतिम संस्कार में हुए सामिल

अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी ब्यूटी डुंगडुंग के पिताजी सह पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अमरूस डुंगडुंग का मंगलवार को हेल्थ केयर सेंटर एवं रिसर्च सेंटर रांची में इलाज के दौरान निधन हो गया था।12अगस्त को हॉकी मैच देखकर किंनकेल से लौटने क्रम में दुर्घटना ग्रस्त में गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

बुधवार को उनके गांव करंगा गुड़ी बाजू टोली में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार से पूर्व मिस्सा पूजन किया। 7पुरोहित फादर बोनीफास डुंगडुंग, फादर पौलुस बागे,फादर बेनेदिक कुजूर, फादर पीटर मिंज, फादर फ्रांसिस जेवियर बिलुंग, फादर निकोडिन सोरेंग,फादर क्लीमेंट कुल्लू ने मिस्सा पूजन किया।

मिस्सा पूजन के बाद अंतिम संस्कार किया गया जिसमें मुख्य रूप हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोणबेगी, सुनील तिर्की, पंखरासियुस टोप्पो , कमलेश्वर माझी,वेद प्रकाश, राहुल मिंज,प्रतिमा तिर्की, टिंटस बड़ा,रोहित बेसरा, खेल विभाग की ओर से कोच प्रतिमा बरवा,सुभिला मिंज,राजमणि कुमारी , पूर्व जिप सदस्य संजय सिंधिया,सहित दर्जनों खिलाड़ी, और सैकड़ों शुभचिंतक,खेल प्रेमी,और परिजन उपस्थित थे।

कल हेल्थ केयर सेंटर में अमरूस डुंगडुंग के निधन के बाद हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह हॉस्पिटल पहुंचकर श्रद्धांजलि दी और बेंगलुरु से आई ब्यूटी डुंगडुंग के लिए रांची से सिमडेगा आने के लिए निजी वाहन की व्यवस्था की। ब्यूटी को रांची एयर पोर्ट से हॉकी सिमडेगा के प्रतिमा तिर्की, कुनूल भेंगरा, करिश्मा परवार ,राहुल निज सदस्य साथ में सिमडेगा लाए। सिमडेगा से शाम में हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोणबेगी खुद साथ लेकर घर पहुंचाए। कल दिन में भी हॉकी सिमडेगा के कमलेश्वर माझी और टिंटिस बड़ा अमरूस डुंगडुंग के घर पहुंचकर परिवार जनों को ढांढस बंधाया था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles