Monday, February 2, 2026
Home Slider सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी कुसुम राज मनीअम कप स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में

सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी कुसुम राज मनीअम कप स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। मोइनुल हक स्टेडियम के बाहरी परिसर में गोलघर मीडिया वेंचर्स द्वारा आयोजित कुसुम राज मनीअम कप अंतर स्कूल अंडर -14 क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे क्वार्टर फाइनल में आज सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी ने क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार को 31 रन से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

कुसुम राज मनीअम पब्लिक स्कूल मोरियावां (विक्रम) द्वारा प्रायोजित इस टूर्नामेंट में आज सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी ने पहल बैटिंग किया। पूरी टीम 24.2 ओवर में 140 रन फर आउट हो गई। मनजीत ने  सर्वाधिक  58 रन 7 चौका व दो छक्का के सहारे बनाए।

This image has an empty alt attribute; its file name is 234.jpg

जवाब में क्रिकेट एकेडमी ऑफ की टीम 21 ओवर में 109 रन पर ढेर हो गई। इस तरह से यह मुकाबला सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी ने 31 रन से जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। विजेता टीम के मनजीत को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार क्रिकेट कोच मुकेश कुमार ने दिया।

संक्षिप्त स्कोर

सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी 23.1 ओवर में 140  रन पर ऑल आउट- मनजीत 58, सुल्तान 13, नैतिक 11, अतिरिक्त 36,  चंदन 2/19,  आयूष 2/18, कृष 3/26, आदर्श 1/27, रन आउट 2
क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार 21 ओवर में 109 रन पर ऑल आउट- आदित्य प्रकाश -23 तन्मय 17, राहुल -15, अतिरिक्त 30, नैतिक 3/19, दीपक 3/27, फैजल 2/5, रोहित 1/12, कुमार शान 1/21,

This image has an empty alt attribute; its file name is GEN-NEX-CRICKET-ACADMEY-2-copy.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Adv-anshul.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is DLCL-792x1024.jpeg

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights