Monday, February 2, 2026
Home बिहारअन्य Sardar Patel Award Ceremony अब 23 जून को

Sardar Patel Award Ceremony अब 23 जून को

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 7 जून। टर्निंग प्वायंट के तत्वावधान में आगामी 9 जून को राजेंद्रनगर स्थित प्रेमचंद्र रंगशाला हॉल में आयोजित होने वाला सरदार पटेल सम्मान समारोह कुछ तकनीकी दिक्कतों के कारण अब 23 जून को इस स्थल पर आयोजित किया जायेगा। यह जानकारी टर्निंग प्वायंट के एमडी विजय शर्मा ने दी।

उन्होंने कहा कि इस सम्मान समारोह में खेल के क्षेत्र में अपनी जिंदगी बीता देने वालों से लेकर उदीयमान प्लेयरों समेत शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार समेत समाज के अन्य क्षेत्रों के विकास में कार्य करने वालों और जन प्रतिनिधियों को सम्मानित किया जाना है। सम्मानित होने वालों की सूची जारी कर दी गई है। सम्मानित होने वाले जनप्रतिनिधियों में पटना नगर निगम के वार्ड पार्षद और सशक्त समिति के सदस्य शामिल हैं। इस सम्मान समारोह के दौरान पिछले दिनों टर्निंग प्वायंट द्वारा आयोजित कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग सीजन-4 के विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाना है।

उन्होंने कहा कि तिथि परिवर्तन और असुविधा के लिए आयोजन समिति माफी चाहती है पर 23 जून को होने वाला समारोह ग्रैंड होगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights