पटना, 9 जून। गुजरात के आनंद शहर में मास्टर गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित मास्टर्स बैडमिंटन प्रतियोगिता में पटना के संजीव कुमार सिंह ने दो स्वर्ण और 1 रजत पदक जीता। संजीव कुमार सिंह ने 50+ सिंग्ल्स और 55+ डबल्स में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 50+ डब्ल्स में रजत पदक अपने नाम कर बिहार का नाम रौशन किया। दोनों डब्ल्स में संजीव के पाटर्नर मनोज कुमार थे।
खेल कोटे के आधार स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में फुटबॉल खिलाड़ी के रूप में नियुक्त संजीव कुमार सिंह हाल के दिनों में बैडमिंटन स्पर्धा में अपना जलवा बिखेरा। फुटबॉल खिलाड़ी के तौर पर संजीव कुमार सिंह ने संतोष ट्रॉफी में बिहार टीम का नेतृत्व व प्रतिनिधित्व किया है और अपनी टीम को जीत दिलाई है। पटना फुटबॉल टीम के कोच के रूप में संजीव कुमार सिंह का रिकॉर्ड काफी बेहतर रहा है।
घुटने की समस्या आने के बाद संजीव ने बैडमिंटन को अपनाया और मास्टर्स गेम में बेहतर खेल दिखाते हुए कई पदक बिहार को दिलाये हैं।


