Thursday, March 5, 2026
Home बिहारटेबुल टेनिस संजय भट्टाचार्य मेमोरियल टेबुल टेनिस : कुमारी अनन्या ने लगाया खिताबी चौका

संजय भट्टाचार्य मेमोरियल टेबुल टेनिस : कुमारी अनन्या ने लगाया खिताबी चौका

सूरज कुमार बने पुरुष एकल वर्ग में चैंपियन

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 23 नवंबर। बिहार यंग मेंस इंस्टीच्यूट में पटना जिला टेबुल टेनिस संघ की मेजबानी में संपन्न संजय भट्टाचार्य टेबुल टेनिस टूर्नामेंट में पटना की कुमारी अनन्या ने कुल चार खिताब अपने नाम किये।

खेल के अंतिम दिन कुमारी अनन्या ने बालिका अंडर-19 और सीनियर महिला वर्ग का खिताब अपने नाम किया। इसके पहले कुमारी अनन्या ने बालिका अंडर-15 और अंडर-17 का खिताब अपने नाम किया था।

पुरुष एकल वर्ग में सूरज का जलवा

फाइनल मुकाबले में सूरज कुमार ने एकलव्य शर्मा को एकतरफा मुकाबले में 4-0 से हराया। सेमीफाइनल में सूरज ने आयुष को 4-0 से मात दी थी जबकि एकलव्य शर्मा ने किशन राज को 4-3 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

महिला एकल में अनन्या का परचम

महिला एकल वर्ग के फाइनल में कुमारी अनन्या ने फाल्गुनी मुखर्जी को 4-3 से हराकर खिताब अपने नाम किया। सेमीफाइनल में अनन्या ने नव्या लक्ष्मी को 4-2 से और फाल्गुनी मुखर्जी ने नंदनी को 4-0 से हराया।

अंडर-19 बालिका वर्ग में भी अनन्या का जलवा

कुमारी अनन्या ने अंडर-19 बालिका वर्ग में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए नव्या लक्ष्मी को रोमांचक मुकाबले में 3-1 से पराजित कर खिताब जीत लिया। सेमीफाइनल में उन्होंने अंशिका प्रसाद को 3-1 से हराया, जबकि नव्या लक्ष्मी ने अर्णिका आनंद को 3-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

पुरस्कार वितरण समारोह

विजेताओं को बिहार टेबुल टेनिस संघ के भूतपूर्व सचिव श्री मुकेश रॉय ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पटना जिला टेबुल टेनिस संघ के सचिव दिलीप गांधी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया एवं बिहार टेबुल टेनिस संघ के कोषाध्यक्ष श्री मनोज कुमार , संयुक्त सचिव श्री संजय कुमार , वरीय खिलाड़ी राजकुमार सिंह , किशन राज मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights