Saturday, June 6, 2026
Home बिहारटेबुल टेनिस संजय भट्टाचार्या मेमोरियल अंतर स्कूल टेबुल टेनिस 23 अगस्त से

संजय भट्टाचार्या मेमोरियल अंतर स्कूल टेबुल टेनिस 23 अगस्त से

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। आगामी 23 से 26 अगस्त तक बिहार यंग मेंस इंस्टीच्यूट अशोक राजपथ में संजय भट्टाचार्या मेमोरियल अंतर स्कूल टेबुल टेनिस प्रतियोगिता प्रारंभ होने जा रही है। यह जानकारी बिहार टेबुल टेनिस संघ के सचिव मुकेश राय ने दी।

उन्होंने कहा कि इस चार दिवसीय प्रतियोगिता में पटना जिले की स्कूलों को ही भाग लेने दिया जायेगा। प्रतियोगिता की सफलता हेतू दिलीप कुमार गांधी आयोजन अध्यक्ष और तरुण कुमार को आयोजन सचिव बनाया गया है।

आयोजन सचिव तरुण कुमार के अनुसार प्रतियोगिता में बालक-बालिका वर्ग के अंडर-17 और अंडर-14 आयु वर्ग में टीम स्पर्धा के अलावा जूनियर, सबजूनियर एवं कैडेट बालक-बालिका वर्ग में एकल मुकाबले होंगे।

इस प्रतियोगिता में भाग लेने हेतू 21 अगस्त अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। सभी स्कूल अपनी प्रविष्टि बिहार यंग मेंस इंस्टीच्यूट अशोक राजपथ में आयोजन सचिव तरुण कुमार या प्रतियोगिता के संयोजक सोमनाथ राय के पास जमा कर सकते हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.