Sunday, February 1, 2026
Home बिहारक्रिकेट मधुबनी जिला क्रिकेट लीग में सद्भावना क्रिकेट क्लब जीता

मधुबनी जिला क्रिकेट लीग में सद्भावना क्रिकेट क्लब जीता

क्रिक एरा एकेडमी, मधुबनी की टीम 1 विकेट से हारी

by Khel Dhaba
0 comment

मधुबनी, 1 फरवरी। मधुबनी जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित मधुबनी जिला क्रिकेट लीग सत्र 2025–26 के अंतर्गत आज मकसूदा मैदान पर सद्भावना क्रिकेट क्लब, सागरपुर और क्रिक एरा एकेडमी, मधुबनी के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया। निर्णायकों के निर्णय के अनुसार मैच 30–30 ओवरों का कराया गया। इस मुकाबले में निर्णायक की भूमिका अनिल कुमार और संजीव कुमार सिंह ने निभाई।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला क्रिक एरा एकेडमी, मधुबनी ने किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने निर्धारित 30 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 192 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। बल्लेबाजी में शशांक ने 59 रन की शानदार पारी खेली, जबकि आदित्य ने अर्धशतक लगाते हुए 50 रन बनाए। इसके अलावा पीयूष ने 35 रन और प्रांजल ने 18 रन का योगदान दिया। सद्भावना क्रिकेट क्लब, सागरपुर की ओर से गेंदबाजी में कुमार जयानंद ने 2 विकेट झटके, जबकि शैलेन्द्र और साकेत को 1-1 सफलता मिली।

193 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सद्भावना क्रिकेट क्लब, सागरपुर की टीम ने आखिरी ओवर तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में 29.2 ओवर में 9 विकेट खोकर 193 रन बना लिए और मैच को 1 विकेट से अपने नाम कर लिया। सद्भावना की जीत में रौशन त्यागी की 66 रन की बेहतरीन पारी निर्णायक साबित हुई। उनके अलावा सुमन ने 28 रन, रौशन ने 19 रन और साकेत ने 18 रन बनाकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया। क्रिक एरा एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में प्रतिक और प्रांजल ने 3-3 विकेट लिए, जबकि आदेश को 2 विकेट मिले।

मैच में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्रांजल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें यह पुरस्कार चंदन कुमार राम द्वारा प्रदान किया गया। मधुबनी जिला क्रिकेट लीग के तहत अगला मुकाबला कल डायमंड रेड क्रिकेट क्लब, पंडौल और नन्हे क्रिकेट एकेडमी रेड, मधुबनी के बीच खेला जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights