Thursday, August 7, 2025
Home Slider खेलो इंडिया की एथलेटिक्स स्पर्धा में झारखंड के सदानंद को स्वर्ण पदक

खेलो इंडिया की एथलेटिक्स स्पर्धा में झारखंड के सदानंद को स्वर्ण पदक

by Khel Dhaba
0 comment

गुवाहाटी। केरल की एथलीट ऐंसी सोजन ने यहां ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धा के अंडर-21 वर्ग में दो स्वर्ण पदक जीत कर खेलो इंडिया युवा खेलों के तीसरे दिन रविवार को सुर्खियां बटोरी।

सोजन ने महिलाओं की अंडर-21 लंबी कूद स्पर्धा में 6.36 मीटर की कूद लगाकर स्वर्ण पदक हासिल किया। इससे पहले वह 100 मीटर की दौड़ को 12.21 सेकेंड में पूरा कर शीर्ष स्थान पर रही थी।

अठारह साल की इस खिलाड़ी ने इसके साथ ही लंबी कूद में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से मीट रिकार्ड भी बनाया। तमिलनाडु की शीरिन अब्दुल गफूर ने 6.30 मीटर की कूद के साथ रजत पदक हासिल किया।

हरियाणा के नुजरत अली ने अंडर-21 100 मीटर स्पर्धा को 10.77 सेकेंड में पूराकर स्वर्ण पदक जीता। तेलंगाना की जीवनजी दीप्ति और तमिलनाडु की रूतिका सरवनन ने लड़कियों की अंडर-17 100 मीटर की दौड़ में क्रमश: स्वर्ण और रजत जीता। दोनों ने 12.26 सेकंड का समय लिया जिसके बाद फोटो फिनिश से नतीजा निकला।

झारखंड के सदानंद कुमार ने लड़कों की अंडर-17 100 मीटर की दौड़ को 10.95 सेकेंड में पूरा कर स्वर्ण जीता जबकि महाराष्ट्र के आकाश सिंह दूसरे स्थान पर रहे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights