Tuesday, February 3, 2026
Home Slider रोज इलेक्ट्रॉनिक्स इलेवन ने जीता ड्रीम ऑन एकदिवसीय क्रिकेट फाइनल मैच का खिताब

रोज इलेक्ट्रॉनिक्स इलेवन ने जीता ड्रीम ऑन एकदिवसीय क्रिकेट फाइनल मैच का खिताब

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। राजधानी के सीआईएसएफ ग्राउंड पर संपूर्ण स्कूल ऑफ क्रिकेट के तत्वावधान में आयोजित ड्रीम ऑन एकदिवसीय क्रिकेट फाइनल मैच का खिताब रोज इलेक्ट्रॉनिक्स इलेवन ने जीत लिया। रोज इलेक्ट्रॉनिक्स इलेवन ने सुपर ओवर में उर्वशी इलेक्ट्रॉनिक्स इलेवन को 8 रन से हराया।

टॉस उर्वशी इलेक्ट्रॉनिक्स इलेवन ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया और 24 ओवर में सभी विकेट खोकर 85 रन बनाये। पप्पू ने 35 रन बनाये।

जवाब में रोज इलेक्ट्रॉनिक्स इलेवन ने भी 29 ओवर में 85 रन बना कर ऑल आउट हो गई और मैच टाई हो गया। एस रवि ने 22 रन बनाये।

परिणाम के लिए अंपायरों ने सुपर ओवर का सहारा लिया। रोज इलेक्ट्रॉनिक्स इलेवन ने पहले खेलते हुए 1 ओवर में 12 रन बनाये। 13 रन के टारगेट का पीछा करते हुए उर्वशी इलेक्ट्रॉनिक्स इलेवन ने चार रन बनाये और इस तरह मैच रोज इलेवन ने जीत लिया।

मैच के मैन ऑफ द मैच पप्पू रहे। बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार पार्थ, बेस्ट बॉलर का पुरस्कार अक्षत और बेस्ट फील्डर का पुरस्कार करण को दिया गया।

खिलाड़ियों को चीफ गेस्ट ड्रीम ऑन के ब्रांच मैनेजर सुमन कुमार सिन्हा और विशिष्ठ अतिथि नरोत्तम कुमार सिंह ने पुरस्कृत किया। सबों का स्वागत एकेडमी के निदेशक डॉ मुकेश कुमार सिंह ने किया जबकि धन्यवाद व्यक्त सहायक कोच संजीव कुमार झा ने किया।

इस मौके पर पूर्व रणजी प्लेयर व एकेडमी के हेड कोच पवन कुमार, सोनू कुमार समेत कई अभिभावक गण मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights