Saturday, June 20, 2026
Home Slider सुब्रतो कप अंडर-17 बालिका फुटबॉल में आरकेएस गर्ल्स हाईस्कूल, मैरवा की श्रुति व एंजेल का जलवा

सुब्रतो कप अंडर-17 बालिका फुटबॉल में आरकेएस गर्ल्स हाईस्कूल, मैरवा की श्रुति व एंजेल का जलवा

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। नईदिल्ली के डॉ आंबेडकर स्टेडियम में चल रहे सुब्रतो कप अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट में सीवान जिला के आरकेएस गर्ल्स हाईस्कूल, मैरवा की लड़कियों ने धूम मचा दिया।

अपने पहले मैच में श्रुति कुमारी के पांच और एंजेल यादव के चार गोलों की मदद से बिहार की इस टीम ने फाउंटेनहेड स्कूल, वापी (सूरत) को 11-0 से पराजित किया।

गोल दागने की शुरुआत खेल के 6वें मिनट में एंजेल यादव ने की जिसको 59वें मिनट में श्रुति कुमारी ने खत्म किया।
श्रुति कुमारी (9वें, 26वें, 36वें,38वें और 59वें मिनट) ने कुल पांच, एंजेल यादव (6वें,15वें, 29वें,39वें मिनट) ने कुल चार, निक्की कुमारी (58वें मिनट) और सोनाली कुमारी (43वें मिनट) ने एक-एक गोल दागे।
कल बिहार की टीम का मुकाबला मध्यप्रदेश की टीम से होगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.