32 C
Patna
Sunday, May 19, 2024

मधुबनी और अरवल जिला क्रिकेट संघ के मामले में बीसीए लोकपाल का बड़ा फैसला

पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के माननीय लोकपाल ने मधुबनी और अरवल जिला क्रिकेट संघ के मामले में एक अहम फैसला दिया है। माननीय लोकपाल ने अपने आदेश में कहा कि मधुबनी जिला क्रिकेट संघ में छह सितंबर को हुआ चुनाव वैध है और उसमें गठित कमेटी ही मान्य है। वहीं सचिव योशिता पटवर्धन वाली अरवल जिला क्रिकेट संघ को सही पाया है।

गौरतलब है कि मधुबनी जिला क्रिकेट संघ का पहला चुनाव 26 अगस्त को हुआ था पर उसमें हंगामा होने के बाद उसे रोक दिया गया। उसके मतपत्रों को भी जलाने का कृत्य किया गया। इसके बाद एक पक्ष ने लोकपाल के आदेशानुसार 7 सितंबर से पहले यानी छह सितंबर को चुनाव करा लिया। इस चुनाव में सुभाष चंद्र मिश्र अध्यक्ष, बृजेश कुमार उपाध्यक्ष, नवीन कुमार सचिव, पंकज कुमार चौधरी संयुक्त सचिव, प्रवेश गुंजन कोषाध्यक्ष एवं वसुंधरा कुमारी क्लब प्रतिनिधि के रूप में चुनी गई थी।

मधुबनी के दूसरे गुट ने नौ सितंबर को चुनाव कराया था। इसके बाद मामला माननीय लोकपाल के पास पहुंचा था। अपने पहले आदेश में लोकपाल ने नवीन कुमार को सही पाया था और अंतिम सुनवाई की तारीख 17 सितंबर निर्धारित की थी। 17 सितंबर को हुई सुनवाई के बाद लोकपाल ने सचिव नवीन कुमार वाले गुट के चुनाव को सही करार दिया।

अरवल जिला क्रिकेट संघ का मामला यह था कि इस संघ के पदाधिकारियों का नाम बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की वेबसाइट से एकाएक हटा दिया गया था। इसके बाद सचिव योशिता पटवर्धन ने लोकपाल का दरवाजा खटखटाया जहां उन्हें जीत मिली। योशिता पटवर्धन की ओर से अधिवक्ता दयानंद सिन्हा ने बहस की।

माननीय लोकपाल महोदय ने चुनाव पदाधिकारी को निर्देशित किया है इन दोनों जिलों के अधिकृत प्रतिनिधि नवीन कुमार (मधुबनी) और कुमार रुपेश रंजन (अरवल) को चुनाव के वोटरलिस्ट में शामिल किया जाए।

मधुबनी जिला क्रिकेट संघ पर बीसीए के माननीय लोकपाल का फैसला

अरवल जिला क्रिकेट संघ पर बीसीए के माननीय लोकपाल का फैसला

 

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles

Verified by MonsterInsights