Sunday, March 1, 2026
Home बिहारBCA MENS SENIOR ONE DAY TROPHY पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में आरबीएनवाईएसी और पंचशील सीसी ने साझा किए अंक

पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में आरबीएनवाईएसी और पंचशील सीसी ने साझा किए अंक

अनिरुद्ध राज बने प्लेयर ऑफ द मैच

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 1 मार्च। अधिकारी मदन मोहन प्रसाद मेमोरियल पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के तहत रविवार यानी 1 मार्च को आरबीएनवाईएसी और पंचशील सीसी के बीच खेला गया रोमांचक मैच टाई पर समाप्त हुआ। पंचशील सीसी के अनिरुद्ध राज को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

जेनेक्स क्रिकेट ग्राउंड, फतेहपुर (पटना) में खेले गए इस मैच में दोनों टीमों ने 207-207 रन बनाए और मुकाबला बराबरी पर छूटा।

इंद्रजीत कुमार की कप्तानी पारी

टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरबीएनवाईएसी ने 27.5 ओवर में 207 रन बनाए। कप्तान इंद्रजीत कुमार ने 53 गेंदों पर 74 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 5 छक्के शामिल थे। नंद किशोर ने 55 रन और रौनित ने तेज 18 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

पंचशील के गेंदबाजों का प्रभाव

पंचशील सीसी की ओर से अनिरुद्ध राज ने 4 विकेट लेकर आरबीएनवाईएसी की पारी को झटका दिया। प्रियांशु प्रतीक ने 3 विकेट और पार्थ कुमार ने 2 विकेट लेकर विपक्षी टीम को 207 रन पर रोक दिया।

पार्थ और सोनू कुमार की दमदार शुरुआत

लक्ष्य का पीछा करते हुए पंचशील सीसी की शुरुआत शानदार रही। सोनू कुमार ने 49 रन की तेज पारी खेली, जबकि पार्थ कुमार ने 57 रन बनाकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया। अनिरुद्ध राज ने 40 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया।

अंतिम ओवर में बदला मैच का रोमांच

मैच आखिरी ओवर तक रोमांचक बना रहा। पंचशील को जीत के लिए आखिरी ओवर में 15 रन की जरुरत थी पर उसके खाते में 14 रन ही आये और टीम 30 ओवर में 207/8 ही बना सकी और मुकाबला टाई पर समाप्त हुआ।

संक्षिप्त स्कोर

आरबीएनवाईएसी : 207/10 (27.5 ओवर), इंद्रजीत कुमार 74, नंद किशोर 55, रौनित 18, सिद्धांत विजय 16, उत्कर्ष कुमार 11, अनिरुद्ध राज 4/42, प्रियांशु प्रतीक 3/45, पार्थ कुमार 2/22, मोहम्मद सुल्तान 1/28

पंचशील सीसी : 207/8 (30 ओवर), पार्थ कुमार 57, सोनू कुमार 49, अनिरुद्ध राज 40, बिट्टू कुमार 16, आयुष राज 14, विकास कृष्णा 3/32, मोहम्मद शहबाज अनवर 2/35, उत्कर्ष कुमार 1/36, शाश्वत राज 1/68

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights