29 C
Patna
Friday, April 19, 2024

रवींद्र सिंह, अंशा और संतोष को मिली ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन में जगह

पटना। अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी और स्वर्ण पदक विजेता श्रीमती अंशा को अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ महिला समिति की सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया।
यह जानकारी देते हुए श्री एस. इम्तियाज हुसैन (सचिव बिहार फुटबॉल एसोसिएशन) ने कहा कि श्रीमती अंशा अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी और बिहार से स्वर्ण पदक विजेता एआईएफएफ महिला समिति के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया।

रविंदर प्रसाद सिंह (वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बिहार फुटबॉल एसोसिएशन) को अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ फुटसल समिति के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया।

संतोष कुमार (सीएजी भारत और बिहार फुटबॉल कोच) को सदस्य अखिल भारतीय फुटबॉल फेडरेशन बीच सॉकर के रूप में नियुक्त किया गया।

प्रसन्नजीत मेहता (अध्यक्ष बिहार फुटबॉल संघ), मनोज कुमार शर्मा (कोषाध्यक्ष बिहार फुटबॉल संघ) समेत पूरे बिहार फुटबॉल जगत ने इन सबों को बधाई और शुभकामना दी है।

 

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles

Verified by MonsterInsights