Wednesday, January 14, 2026
Home बिहारक्रिकेट Ranji Trophy : बिहार के अधिराज का शतक, रिषभ, शकीबुल व सचिन का पचासा

Ranji Trophy : बिहार के अधिराज का शतक, रिषभ, शकीबुल व सचिन का पचासा

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। अधिराज जोहरी (118 रन) के शतक, रिषभ राज (65 रन), शकीबुल गणि (नाबाद 66 रन) और सचिन कुमार सिंह (नाबाद 51 रन) के अर्धशतकों की मदद से बिहार ने रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। बिहार ने अपनी पहली पारी में चार विकेट पर 367 रन बना कर पहली पारी के आधार पर 155 रन की बढ़त बना ली है।

बिहार ने दूसरे दिन पहले दिन के बिना नुकसान के 50 रन से खेलना शुरू किया। टीम के स्कोर में अभी 17 रन जुटे थे कि बलजीत सिंह बिहारी के रूप में बिहार को पहला झटका लगा। बलजीत सिंह बिहारी पहले दिन के स्कोर में मात्र 9 रन जोड़ कर 39 रन बना कर पवेलियन लौट गए।

इसके बाद सलामी बल्लेबाज अधिराज जोहरी का साथ देने रिषभ राज आये। इन दोनों ने जमकर खेला और दोनों के बीच 141 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। रिषभ राज के रूप में बिहार को दूसरा झटका लगा। रिषभ 110 गेंदों में 10 चौका की मदद से 65 रनों की पारी खेली। इस बीच अधिराज ने अपना शतक भी पूरा किया। रिषभ की जगह आये विपिन सौरभ ज्यादा देर तक विकेट पर नहीं टिक पाये। मात्र 18 रन बना कर पवेलियन लौट गए। इस समय टीम का स्कोर 241 रन था। जल्द ही बिहार का चौथा विकेट अधिराज जोहरी के रूप में गिर गया। अधिराज जोहरी 200 गेंद में 118 रन बना कर आउट हुए।
दूसरे दिन की खेल समाप्ति के समय शकीबुल गणि 66 और सचिन कुमार सिंह 51 रन बना कर खेल रहे हैं।

बिहार का दूसरा विकेट 208 के योग पर ऋषभ के रूप में गिरा। ऋषभ ने 65 रन बनाए। ऋषभ ने अपने डेब्यू मैच में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 52 रन की पारी खेली थी, वहीं आज अपने दूसरे मैच में भी अरुणाचल के खिलाफ 65 रन की पारी खेली। ऋषभ ने बैक टू बैक अर्धशतक लगाकर सेलेक्टरस की नजर में जगह बनाई है।

वहीं अरुणाचल प्रदेश की ओर से डोरिया ने 2, चेतन आनंद ने एक और नवम आबो ने एक विकेट लिए।

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights