29 C
Patna
Friday, October 18, 2024

Ranji Trophy : केरल के खिलाफ बिहार फ्रंटफुट पर, 88 रन की बढ़त

पटना, 28 जनवरी। स्थानीय मोइनुल हक स्टेडियम में केरल के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में बिहार की टीम वर्तमान समय में फ्रंटफुट पर नजर आ रही है। पहली पारी के आधार पर बिहार टीम को 88 रन की बढ़त मिल गई है। केरल की पहली पारी 227 रन पर ऑल आउट हो गई। बिहार ने अपनी पहली पारी में 377 का बड़ा स्कोर खड़ा किया और दूसरी पारी में केरल को दो झटका भी दे डाला है। केरल की टीम खेल के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट पर 62 रन बना लिये हैं। सोमवार को खेल का चौथा व आखिरी दिन है।

खेल के दिन रविवार को बिहार टीम ने दूसरे दिन के 5 विकेट पर 270 रन से आगे खेलना शुरू किया। दूसरे दिन की खेल समाप्ति तक सकीबुल गणि 120 रन और विपुल कृष्णा बिना खाता खोले थे। इसके आगे दोनों ने पारी की शुरुआत की।
इन दोनों के बीच 21 रन की साझेदारी हुई। तीसरे दिन बिहार को पहला झटका विपुल कृष्णा के रूप में लगा। विपुल कृष्णा 14 रन के योग पर वासिल थंपी के शिकार बने। इसके बाद उत्तरप्रदेश के खिलाफ नाबाद 75 रन की पारी खेलने वाले राघवेंद्र प्रताप भी सस्ते में आउट हो गए। राघवेंद्र प्रताप ने 5 रन बनाये। बिहार को 8वां झटका सकीबुल गणि के रूप में लगा। सकीबुल गणि ने 255 गेंद में 17 चौका व 2 छक्का की मदद से 150 रन की पारी खेली। इसके बाद वीर प्रताप सिंह और आशुतोष अमन ने सूझबूझ भारी खेली और बिहार टीम का स्कोर 113.3 ओवर में 377 रन बनाने में सफल रहे। वीर प्रताप सिंह ने 71 गेंदों में 16, आशुतोष अमन ने 58 गेंद में 26 रन बनाये। हिमांशु सिंह बिना खाता खोले नाबाद रहे।
केरल की ओर से बासिल थंपी ने 58 रन देकर 2, अखिल ने 50 रन देकर 3, जलज सक्सेना ने 67 रन देकर 2, श्रेयस गोपाल ने 94 रन देकर 3 विकेट चटकाये।

केरल की दूसरी पारी की शुरुआत कप्तान रोहन एस कुन्नुमाल और आनंद कृष्णन ने किया। इन दोनों के बीच 40 रन की साझेदारी हुई। इस जोड़ी को बिहार के गेंदबाजों ने जमने नहीं दिया। बिहार को पहली सफलता विपुल कृष्णा ने दिलाई। विपुल ने आनंद कृष्णन को पगबाधा आउट किया। आनंद ने 12 रन बनाये। अभी टीम के स्कोर में 18 रन की बढोत्तरी हुई थी कि बिहार के आशुतोष अमन ने केरल को दूसरा झटका दे डाला। सलामी बल्लेबाज जो अर्धशतक की ओर अपने कदम बढ़ा रहे थे, उन्हें 37 के योग पर आशुतोष अमन ने बोल्ड आउट किया। तीसरे दिन की खेल समाप्ति तक सचिव बेवी 6 और अक्षय चंद्रण 2 रन बना कर क्रीज पर जमे हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Verified by MonsterInsights