27 C
Patna
Sunday, September 29, 2024

Randhir Verma Under-19 Cricket वेस्टर्न जोन में गोपालगंज ने पूर्वी चंपारण को हराया

वैशाली, 2 अप्रैल। रंधीर वर्मा अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के वेस्टर्न जोन में गोपालगंज ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की। गोपालगंज ने पूर्वी चंपारण को 6 विकेट से पराजित किया। पूर्वी चंपारण की तीन मैचों में यह दूसरी हार है।

वैशाली के जेपी सिन्हा स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस पूर्वी चंपारण ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए 44.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 137 रन बनाये। प्रिंस कुमार ने 31 रन बनाये। गोपालगंज की ओर से मेंहदी अब्दुल्लाह ने 20 रन देकर चार विकेट चटकाये।

जवाब में गोपालगंज 27 ओवर में चार विकेट पर 138 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। विशाल यादव ने 55 और नीतीश कुमार सिंह ने 42 रन की पारी खेली।

 

पूर्वी चंपारण की ओर से आयुष कुमार सिंह ने 27 रन देकर दो विकेट चटकाये।

संक्षिप्त स्कोर

पूर्वी चंपारण : 44.2ओवर में 137 रन पर ऑल आउट, रिषभ गुप्ता 14,मो रियान 14, प्रिंस कुमार 31, अमित 24, अंकेश 17, मेंहदी अब्दुल्लाह 4/20, शुभम पांडेय 2/26, रिंकल तिवारी 1/25, अनुपम गुप्ता 1/12, अंनिकेत श्रीवास्तव 1/25, प्रवीण कुमार 1/12

गोपालगंज : 27 ओवर में चार विकेट पर 138 रन, विशाल यादव 55,आरव आशीष राज 13, नीतीश कुमार सिंह 42, आदित्य कुमार नाबाद 14, अतिरिक्त 12, मो एजाज 1/27,आयुष कुमार सिंह 2/27, अमन मिश्रा 1/30

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Verified by MonsterInsights