पटना। राजधानी के कछुआरा (खेमनीचक) स्थित श्रीकृष्ण क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे कृष्णा मेमोरियल अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को खेले गए मैच में राणा क्रिकेट एकेडमी ने पटना फ्रीक्रेस क्रिकेट एकेडमी को 95 रन से पराजित किया। विजेता टीम के आदित्य को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
टॉस पटना फ्रीक्रेस क्रिकेट एकेडमी ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए राणा क्रिकेट एकेडमी 23 ओवर में सभी विकेट खोकर 178 रन बनाये। निशांत ने 50 रन की पारी खेली। जवाब में पटना फ्रीक्रेस क्रिकेट एकेडमी की टीम 20.3 ओवर में 83 रन पर ऑल आउट हो गई।
संक्षिप्त स्कोर
राणा क्रिकेट एकेडमी : 23 ओवर में 178 रन पर ऑल आउट निशांत 50 रन, मनीष 37 रन, संदीप 27 रन, बिट्टू 13 रन, विशाल 2/17, कृष 2/34.
पटना फ्रीक्रेस क्रिकेट एकेडमी : 20.3 ओवर में 83 रन पर ऑल आउट सत्यम सोलंकी 25 रन, मणि राज 8 रन, कृष 6 रन, विशाल 6 रन, आदित्य 4/17, सबा करीम 3/11,मनीष 2/26





- बिहार के फुटबॉल खिलाड़ियों के बीच किट का हुआ वितरण

- टी20 विश्व कप : दक्षिण अफ्रीका की दमदार जीत

- Ranji Trophy : जम्मू-कश्मीर ने रचा इतिहास, पहली बार फाइनल में

- Ranji Trophy : आकिब नबी के हरफनमौला खेल से जम्मू-कश्मीर फाइनल के करीब

- टी20 विश्व कप : बारिश ने ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदों पर पारी फेरा, जिंबाब्वे सुपर-8 में

- टी20 विश्व कप : सामरा की सेंचुरी बेकार, न्यूजीलैंड जीता

- टी20 विश्व कप : 19 साल के युवराज सामरा ने रचा इतिहास

- पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में वाईएमसीसी व अधिकारी इलेवन विजयी
