Monday, May 25, 2026
Home Slider टी20 विश्व कप : बारिश ने ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदों पर पारी फेरा, जिंबाब्वे सुपर-8 में

टी20 विश्व कप : बारिश ने ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदों पर पारी फेरा, जिंबाब्वे सुपर-8 में

मैच हुआ रद्द, जिंबाब्वे को 1 अंक मिले, आयरलैंड भी बाहर

by Khel Dhaba
0 comment

कोलंबो, 17 फरवरी। टी20 विश्व कप में बारिश की वजह से जिंबाब्वे सुपर आठ में पहुंचा। आयरलैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमें बाहर हो गईं। जिंबाब्वे को सुपर-8 में पहुंचने के लिए सिर्फ़ एक पॉइंट चाहिए था और पल्लेकेले में लगातार बारिश की वजह से आयरलैंड के खिलाफ मैच बिना टॉस के रद्द कर दिया गया और उसके खाते में एक अंक आ गए और टीम सुपर-8 में पहुंच गई। अब 26 फरवरी को पहले सुपर आठ मुकाबले में चेन्नई में जिम्बाब्वे का सामना भारत से होगा ।

गेम शुरू होने से काफ़ी पहले, पल्लेकेले स्क्वायर और बाकी ग्राउंड पर नीले कवर्स से ढक दिया गया था। कवर्स पर बड़े-बड़े गड्ढे बन रहे थे और हालांकि बारिश कभी तेज़ नहीं थी, लेकिन लगातार बूंदाबांदी का मतलब था कि ग्राउंडस्टाफ़ को समय-समय पर कवर्स सुखाने का काम करना पड़ा।

इस मैच के बाद जिंबाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने कहा कि हमने अभी अपना लक्ष्य हासिल नहीं किया है, बस उसकी ओर कदम बढाया है । थोड़ा बहुत जश्न होगा लेकिन फोकस अगले मैच पर है।

पिछली बार टूर्नामेंट में क्वालीफाई करने से चूकी जिंबाब्वे सुपर आठ में पहुंचने वाली सातवीं टीम बन गई । ग्रुप वन में भारत, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज भी सुपर आठ में पहुंच गए हैं ।

जिम्बाब्वे को आखिरी ग्रुप मैच 19 फरवरी को श्रीलंका से खेलना है। श्रीलंका छह अंक लेकर पहले ही सुपर आठ में पहुंच चुका है। ऑस्ट्रेलिया के दो अंक है जिसे जिंबाब्वे और श्रीलंका ने हराया।

ग्रुप दो में श्रीलंका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान या अमेरिका होंगे।

रजा ने कहा कि मैं और कोच मिलकर श्रीलंकाई टीम के बारे में विश्लेषण करेंगे और यह मैच जीतने की कोशिश करेंगे। क्वालीफाइंग से हमारा लक्ष्य नहीं बदला है। हमें यह मैच भी जीतना है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights