पटना, 13 मई। राहुल कुमार (111 रन, 97 गेंद, 20 चौका) के शतक और यश राज के 49 रन के बाद कैम्ब्रिज बी की टीम बिहार कैम्ब्रिज चैलेंजर ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में कैम्ब्रिज ई से चार विकेट से हार गई। मैच ऑफ द मैच का पुरस्कार श्लोक कुमार (48 रन, चार विकेट) को दिया गया। आयुष वर्मा को इंपैक्ट प्लेयर का अवार्ड दिया गया।
बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी के ग्राउंड पर चल रहे इस टूर्नामेंट के अंतर्गत सोमवार यानी 13 मई को खेले गए मैच में टॉस कैम्ब्रिज ई ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। कैम्ब्रिज बी ने पहले खेलते हुए निर्धारित 30 ओवर में नौ विकेट पर 230 रन बनाये। यश राज ने 38 गेंद में नौ चौका की मदद से 49,राहुल कुमार ने 97 गेंद में 20 चौका की मदद से 111, प्रेम भारद्वाज ने 21 गेंद में 4 चौका व 2 छक्का की मदद से 35,हैप्पी यादव ने 12 रन बनाये। अतिरिक्त से 17 रन बने।

कैम्ब्रिज ई की ओर से सचिन ने 23 रन देकर 2, दिनेश ने 20 रन देकर 1 और श्लोक कुमार ने 41 रन देकर चार विकेट चटकाये।

जवाब में कैम्ब्रिज ई ने 28.2 ओवर में 6 विकेट पर 233 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। श्लोक कुमार ने 49 गेंद में 11 चौका की मदद से 48, मो सालिक 32 गेंद में 6 चौका व 1 छक्का की मदद से 32, प्रशांत कुमार चौधरी ने 31 गेंद में 8 चौका व 3 छक्का की मदद से 58, पार्थ ने 11, अभिषेक ने 11, रोहित ने नाबाद 18, हर्ष राज ने नाबाद 32 रन बनाये। अतिरिक्त से 17 रन बने।

कैम्ब्रिज बी की ओर से हैप्पी यादव ने 29 रन देकर 2, श्वेत कुमार ने 45 रन देकर 1, यश राज ने 36 रन देकर 1, प्रेम भारद्वाज ने 53 रन देकर 1, आयुष वर्मा ने 25 रन देकर 1 विकेट चटकाये।