Tuesday, February 3, 2026
Home Slider पूर्णिया जिला क्रिकेट कोचिंग कैंप ए की टीम फाइनल में पहुंचीं

पूर्णिया जिला क्रिकेट कोचिंग कैंप ए की टीम फाइनल में पहुंचीं

by Khel Dhaba
0 comment

पूर्णिया। स्थानीय डीएसए मैदान पर पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित स्वर्गीय जय सिंह मेमोरियल 41वीं जिला क्रिकेट लीग सीनियर डिवीज़न का दूसरा सेमीफइनल मैच  ब्राइट स्टार क्रिकेट क्लब बनाम पूर्णिया जिला क्रिकेट कोचिंग केम्प (ए) के बीच खेला गया जिसमें पूर्णिया जिला क्रिकेट कोचिंग केम्प (ए) ने इस मैच 06रन से जीता। फाइनल मुकाबला मधुबनी विजार्ड के खिलाफ खेला जायेगा।

 पूर्णिया जिला क्रिकेट कोचिंग केम्प (ए ) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पूर्णिया जिला क्रिकेट कोचिंग केम्प (ए) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर के मैच  मैं 23.3 ओवर मैं 10 विकेट खोकर 91 रन बनाए । पूर्णिया जिला क्रिकेट कोचिंग केम्प (ए) के बल्लेबाज अबू तालिब ने 22 रन, राजू सिंह ने 16 रन, शिव आयुष ने 12 रन बनाए।

  ब्राइट स्टार क्रिकेट क्लब के गेंदबाज अर्सलान हलीम ने 06 ओवर में 15 रन देकर 05 विकेट, सूरज सुधांशु ने 2.3 ओवर मै 17 रन देकर 02 विकेट  हासिल किए।

91 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्राइट स्टार क्रिकेट क्लब की टीम 21.4 ओवर में 10 विकेट खो कर 85 रन बना सकी। ब्राइट स्टार क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज अनुज मध्यान ने 26 रन एवं आकिब रज़ा ने 16 रन बनाएं। पूर्णिया जिला क्रिकेट कोचिंग केम्प (ए) के तरफ से गेंदबाजी मै शाहिद रज़ा ने 06 ओवर मै 19 रन देकर 06 विकेट, राजू सिंह ने 06 ओवर मै 23 रन देकर 02 विकेट, जाबिर ने 4.4 ओवर 14 रन 02 विकेट लिया।

इस मैच के प्लेयर ऑफ द पूर्णिया जिला क्रिकेट कोचिंग केम्प (ए) के गेंदबाज शाहिद रज़ा को दिया गया ।

इस मैच के निर्णायक स्टेट पैनल अंपायर राघव ठाकुर एवं जिला पैनल अंपायर सुधांशु प्रसाद पिंटू  एवं स्कोरर मोनू प्रसाद थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights