Tuesday, February 3, 2026
Home Slider पूर्णिया क्रिकेट लीग : सुभाषनगर वीर सीसी क्वार्टरफाइनल में

पूर्णिया क्रिकेट लीग : सुभाषनगर वीर सीसी क्वार्टरफाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

पूर्णिया। स्थानीय डीएसए मैदान में पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित स्वर्गीय जय सिंह मेमोरियल 41वां जिला क्रिकेट लीग के बाकी बचे मैच का जूनियर डिवीज़न का प्री क्वाटर फाइनल का राउंड रोबिन लीग हार्ड स्ट्रोक क्रिकेट क्लब क्रिकेट क्लब बनाम सुभाष नगर वीर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।

हार्ड स्ट्रोक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। हार्ड स्ट्रोक क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर के मैच मैं 24.4 ओवर 10 विकेट खोकर 137 रन बनाए । हार्ड स्ट्रोक क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज शानू ने नाबाद 76 रन, प्रीतम ने 14 रन बनाए।

सुभाष नगर वीर क्रिकेट क्लब के गेंदबाज प्रभास ने 05 ओवर में 25 रन देकर 04 विकेट, शिव ने 4.4 ओवर 26 रन देकर 03 विकेट हासिल किए।

137 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुभाष नगर वीर क्रिकेट क्लब की टीम 24.1ओवर में 05 विकेट खो कर 138 कर जीत दर्ज की। सुभाष नगर वीर क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज अमित ने 38 रन, प्रभाष ने नाबाद 26 रन बनाए। हार्ड स्ट्रोक क्रिकेट क्लब के तरफ से गेंदबाजी मै मिथिलेश ने 4.1ओवर मै 31 रन देकर 02 विकेट, आशीष ने 05 ओवर मै 19 रन देकर 02 विकेट लिया।

सुभाष नगर वीर क्रिकेट क्लब 05 विकेट जीत दर्ज कर जूनियर डिवीज़न के क्वाटर फाइनल मैं पहुंची ।
इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच सुभाष नगर वीर क्रिकेट क्लब के प्रभाष को दिया गया ।
इस मैच के निर्णायक जिला पैनल काजल पोद्दार एवं जिला पैनल अंपायर ज़ाहिद आलम एवं स्कोरर अबू बकर ।

  • कल का मैच – जूनियर डिवीज़न का क्वाटर फाइनल मैच * एस आर डी ए वी स्कूल क्लब बनाम सुभाष नगर वीर क्रिकेट एकडमी।
    उपस्थित सदस्य – अभिषेक ठाकुर,सरजील अशर,मो असीम, किशोर यादव, पशुपति, विकास, सहादत हुसैन आदि थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights