पटना। पंजाब के अमृतसर में चल रही हीरो सबजूनियर गर्ल्स फुटबॉल चैंपियनशिप में सोमवार को खेले गए मैच में पंजाब ने बिहार को 6-2 से हराया। ग्रुप डी में खेल रही बिहार टीम का यह पहला मैच था।
सोमवार को खेले गए अन्य मैचों में मिजोरम ने उत्तराखंड को 13-2, अरुणाचल प्रदेश ने हरियाणा को 6-0, आईएफए ने डब्ल्यू इंडिया फुटबॉल एसोसिएशन को 2-1 से पराजित किया।
इस मैच में गोल दागने की शुरुआत बिहार की वैभवी राज सिंह ने खेल के 5वें मिनट में किया। बिहार की यह बढ़त दोगुनी हो गई क्योंकि बिना मेहनत को एक गोल मिल गया। पंजाब के गुरलीन गौर ने 15वें मिनट में आत्मघाती गोल कर यह बढ़त 2-0 का कर दिया। अगले दस मिनट में खत्म हो गया। इसके बाद पंजाब की निशा का जलवा शुरू हुआ और 26वें मिनट में गोल कर मैच को 1-2 पर ला दिया।

पंजाब की ओर से बोनस के रूप मिले आत्मघाती गोल का हिसाब चूकता बिहार की कप्तान आशु कुमारी ने गोल के 32वें मिनट कर दिया। आशु कुमारी द्वारा किये गए इस गोल की बदौलत यह मुकाबला 2-2 की बराबरी पर आ गई।
पहले हाफ का खेल खत्म होने के दो मिनट पहले 43वें मिनट में हरप्रीत गौर ने गोल कर बढ़त 3-2 कर दिया।
दूसरे हाफ का खेल शुरू होने के बाद पंजाब ने फिर हमला करना शुरू कर दिया। दूसरे हाफ का खेल शुरू होने के तुरंत बाद निशा (48वें मिनट) ने गोल कर 4-2 की महत्वपूर्ण बढ़त दिला दी।
खेल समाप्ति के कुछ मिनट पहले पंजाब की निशा ने लगातार दो गोल कर पंजाब को 6-2 से जीत दिला दी। निशा ने खेल के 86वें और 90+3 मिनट में किया।

