Sunday, June 22, 2025
Home Slider प्रिया मलिक ने वर्ल्ड कैडेट कुश्ती चैम्पियनशिप में जीता गोल्ड, लगा बधाइयों का तांता

प्रिया मलिक ने वर्ल्ड कैडेट कुश्ती चैम्पियनशिप में जीता गोल्ड, लगा बधाइयों का तांता

by Khel Dhaba
0 comment

नई दिल्ली। हंगरी में आयोजित वर्ल्ड कैडेट कुश्ती चैम्पियनशिप में भारत को बड़ी सफलता हाथ लगी है। भारत की स्टार महिला रेसलर प्रिया मलिक ने महिलाओं के 73 किलोग्राम भारवर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। हरियाणा की महिला रेसलर प्रिया ने वर्ल्ड कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप के फाइनल में बेलारूस की महिला रेसलर 5-0 से शिकस्त दी।

प्रिया की इस सफलता पर ट्विटर पर उनको बधाई देने वाले लोगों का तांता लगा है। भारत की इस स्टार महिला रेसलर पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, खेल मंत्रालय, हरियाणा के खेल मंत्री, पीयूष गोयल और कई अन्य लोगों ने उन्हें बधाई दी है। प्रिया के अलावा भारत की एक और युवा पहलवान तनु ने भी गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। तनु ने 43 किलोग्राम भारवर्ग में फाइनल में बेलारूस की वालेरिया मिकिसिच को मात देकर खिताब अपने नाम किया।

प्रिया की उस उपलब्धि पर हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह ने उन्हें बधाई दी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘ महिला कुश्ती खिलाड़ी प्रिया मलिक, हरियाणा की बेटी को हंगरी के बुडापेस्ट में आयोजित विश्व कैडेट रेसलिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई।’

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights