पटना, 28 फरवरी। प्रिंस क्रिकेट क्लब ने हाई परफॉरमेंस क्रिकेट क्लब (एचपीसीए) को चार विकेट से हरा कर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) से मान्यता प्राप्त 28वीं शहीद स्मृति इनामी क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश किया।
टॉस एचपीसीए के कप्तान ने जीती और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया निर्धारित 25 ओवर में शुरुआती झटकों के बावजूद आशीष के 42 और नंदकिशोर के 33 रन की मदद से 171 रन का लक्ष्य खड़ा किया ।
जवाब में उतरी प्रिंस क्रिकेट क्लब की शुरुआत काफी विषफोटक रही और पारी को शुरुआत करने आए बल्लेबाज ने एक अच्छी शुरुआत करते हुए सलामी बल्लेबाज राजा सिंह के 68 (37) और चिरंजीवी के 22(15)रनों की नीव रखी जिसे अंजाम तक पहुंचाने का कार्य मध्यम क्रम के बल्लेबाज प्रशांत (30 रन) ने किया। और मैच को 4 विकेट से जीत फाइनल में अपनी जगह पक्की की ।
स्कोर
एचपीसीए
आशीष 42
नंदकिशोर 33
गेंदबाजी
मयंक 28/3
अमित _ प्रशांत और अमित ने 2–2 विकेट
प्रिंस क्रिकेट क्लब
राजा सिंह 68(38 गेंद )
प्रशांत 33 (30 गेंद)
चिरंजीवी 22 (15 गेंद)
गेंदबाजी
हिमांशु 25/3
मैन आफ द मैच राजा सिंह को बिरला ओपन माइंड प्री स्कूल के प्रबंधक और लोजपा नेता अंकित पांडेय ने सम्मानित किया।
कल का मैच कैंब्रिज क्रिकेट VS सीएबी

