पटना। राजधानी पटना के ऊर्जा स्टेडियम में चल रहे बिहार कॉरपोरेट क्रिकेट लीग में शुक्रवार की रात में खेले गए मुकाबले में ऑफिसर्स इलेवन के प्रत्यय अमृत की 49 रन की पारी बेकार चली गई। ऑफिसर्स इलेवन को बिहार स्टेट पॉवर होल्डिंग कंपनी लि. (BSPHCL) ने छह विकेट से पराजित किया। ऑफिसर्स इलेवन के प्रत्यय अमृत (49 रन, दो विकेट) को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
टॉस ऑफिसर्स इलेवन के कप्तान प्रत्यय अमृत ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। ऑफिसर्स इलेवन की सलामी जोड़ी प्रत्यय अमृत और विजय प्रकाश मीणा ने अच्छी शुरुआत की। दोनों के बीच 56 रनों की साझेदारी हुई। इसके बाद संजीव हंस ने अच्छी पारी खेली। बिहार स्टेट पॉवर होल्डिंग कंपनी की बेहतरीन गेंदबाजी के कारण ऑफिसर्स इलेवन के बल्लेबाज लंबे शॉट नहीं खेल पाये और स्कोर 20 ओवर में 5 विकेट पर 125 रन ही बन पाया।
कप्तान प्रत्यय अमृत ने 47 गेंद में 1 चौका की मदद से 49,विजय प्रकाश मीणा ने 28 गेंद में 2 चौका व 26, संजीव हंस ने 16 गेंद में 14, अंशुल ने 6, कुमार गौरव ने 15,महेंद्र कुमार ने नाबाद 4, कुमार रवि ने 2 रन बनाये। अतिरिक्त से 9 रन बने।
बिहार स्टेट पॉवर होल्डिंग कंपनी लि. की ओर से निखिलेश रंजन ने 22 रन देकर 1,संतोष कुमार ने 26 रन देकर 1,राजेश कुमार सिन्हा ने 28 रन देकर 1, सुनील कुमार सिंह ने 21 रन देकर दो विकेट चटकाये।
जवाब में बिहार स्टेट पॉवर होल्डिंग कंपनी लि. को जीत हासिल करने के लिए अंतिम ओवर तक खेलना पड़ा। बिहार स्टेट पॉवर होल्डिंग कंपनी लि. ने 19.2 ओवर में 6 विकेट पर 126 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया।
![](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2022/05/Rakesh-Chess-advertisment-1024x576.jpg)
बिहार स्टेट पॉवर होल्डिंग कंपनी लि. की ओर से जीतेंद्र ने 19 गेंद में 5 चौका व 1 छक्का की मदद से 30,राजेश कुमार सिन्हा ने 28 गेंद में 5 चौका की मदद से 29,संजय कुमार सिन्हा ने 5, रवि कुमार ने 12, सुनील कुमार सिंह ने 7, संतोष कुमार ने नाबाद 8 रन बनाये। अतिरिक्त से 10 रन बने।
ऑफिसर्स इलेवन की ओर से श्रीकांत ने 24 रन देकर 1, संजीव हंस ने 23 रन देकर 1, प्रत्यय अमृत ने 22 रन देकर 2, सतीश राय ने 18 रन देकर 1 विकेट चटकाये।
![](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2021/12/Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpeg)
![](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2022/03/Adv-alpha.jpeg)
![](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2022/01/adv-pankaj-Kambali.jpeg)
![](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2022/02/adv-Masaurahi.jpeg)
![](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2021/12/ruban.jpg)