Monday, June 15, 2026
Home बिहारक्रिकेट स्कूली क्रिकेट में प्रकाश पुंज पब्लिक स्कूल, मसौढ़ी जीता

स्कूली क्रिकेट में प्रकाश पुंज पब्लिक स्कूल, मसौढ़ी जीता

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। मसौढ़ी के डीएन कॉलेज ग्राउंड पर चल रहे प्रकाश पुंज पब्लिक स्कूल अंडर-14 स्कूली क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रकाश पुंज पब्लिक स्कूल ने एओसी हाजीपुर को एक विकेट से पराजित किया।

एओसी, हाजीपुर ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 20.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 133 रन बनाये। रितेश ने 38 रन, शशांक भारती ने 23 रन बनाये। पीयूष कुमार ने 21 रन देकर चार विकेट चटकाये।

जवाब में प्रकाश पुंज पब्लिक स्कूल, मसौढ़ी ने 20.2 ओवर में नौ विकेट पर 139 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। नीतीश कुमार ने 53 और पीयूष कुमार ने 34 रन बनाये। कृष कुमार ने 15 रन देकर तीन विकेट चटकाये। नीतीश कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.