Friday, February 13, 2026
Home बिहारक्रिकेट YCC Patna की जीत में चमके प्रकाश बाबू

YCC Patna की जीत में चमके प्रकाश बाबू

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीए अंतर जिला क्रिकेट

बिहटा। बिहार के पटना जिला के बिहटा में चल रही 26वीं शहीद स्मृति इनामी क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रकाश बाबू के शानदार 75 रनों की पारी की बदौलत वाईसीसी पटना ने एसबीएस बक्सर को सात विकेट से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।


शहर के जीजे कॉलेज बिहटा के मैदान पर सोमवार को खेले गए मैच में एसबीएस बक्सर के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और टीम निर्धारित 25 ओवर में 184 रन बनाये। प्रिंस ने 45, आकाश ने 33 रन बनाये। वाईसीसी की ओर सूरज ने 2 जबकि प्रकाश बाबू ने 1 विकेट चटकाये। जवाब में वाईसीसी ने प्रकाश बाबू के 75 और श्यामल के 55 रन की बदौलत लक्ष्य को प्राप्त कर अगले दौर में प्रवेश किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights